By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना का असर, अदलतों में कागज के प्रयोग पर पूरी तरह रोक
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
state

कोरोना का असर, अदलतों में कागज के प्रयोग पर पूरी तरह रोक

Last updated: June 11, 2020 7:31 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

नई दिल्ली:दिल्ली में कोरोना के लगातार बढ़ते मामलों के मद्देनजर दिल्ली उच्च न्यायालय की तरफ से एक अहम फैसला लिया गया है। उच्च न्यायालय समेत दिल्ली की सातों जिला अदालतों में कागज के इस्तेमाल पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। इस बाबत दिल्ली उच्च न्यायालय की तरफ एक सर्कुलर जारी किया गया है।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार की तरफ से मंगलवार को जारी सर्कुलर में कहा गया है कि दिल्ली से संबंधित सभी अदालतों में नोटिस, समन और डाक पर बहरहाल पूरी तरह रोक लगाई जा रही है। दिल्ली में स्थिति सामान्य होने तक यह रोक जारी रहेगी। सभी अदालतें ये सभी कार्य ई-माध्यम से करें। सर्कुलर में कहा गया है कि सभी अदालतों को आदेश का सख्ती से पालन करना होगा। इससे अदालतों को कोरोना जैसे खतरे से बचाया जा सकता है। साथ ही इस मुश्किल समय में अन्य विभागों पर पड़ रहे अतिरिक्त भार को भी कम किए जाने का यह प्रयास है।

ई-मेल, व्हाट्सएप का करें इस्तेमाल : सर्कुलर में अदालतों के अधिकारियों को कहा गया है कि जैसे जमानत याचिकाओं पर सुनवाई के लिए ई-मेल व व्हाट्सएप का प्रयोग हो रहा है, उसी तरह अन्य मामलों में भी इसे लागू किया जाए। ई-मेल पर आदेश, समन, नोटिस या डाक का आदान-प्रदान किया जाए।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति बद से बदतर होती जा रही है। रोजाना कोविड-19 संक्रमण के औसतन 1250 नए मामले सामने आ रहे हैं। दिल्ली में एक जून से महज आठ दिन में 10 हजार नए मामले सामने आए हैं। जबकि पहले 10 हजार तक मामले पहुंचने में 79 दिन लगे थे। दिल्ली सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के विश्लेषण से यह बात सामने आई है।

दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 13 दिनों में 10,000 से 20,000 हुए थे। दिल्ली में इस संक्रमण का पहला मामला एक मार्च को सामने आया था, जब पूर्वी दिल्ली का एक व्यापारी इटली से लौटने के बाद कोविड-19 संक्रमित पाया गया। दिल्ली सरकार के आंकड़े दर्शाते हैं कि 18 मई तक राष्ट्रीय राजधानी में रोजाना औसतन करीब 127 नए मरीज सामने आने के साथ कोविड-19 के कुल मामले 10054 हो गए थे। अगले 13 दिनों में यह आंकडा 19,844 हो गया। जिन मरीजों की इस महामारी से जान गई उनकी संख्या भी 18 मई के 160 से करीब तीन गुणा बढ़कर 31 मई को 473 हो गई।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उद्धव ठाकरे ने कहा, पाबंदियों का करें पालन नहीं तो बढ़ाना पड़ सकता है लॉकडाउन
Next Article 19 जून को ओक्लाहोमा में राजनीतिक रैलियों की नई सीरीज शुरू करेंगे डोनाल्ड ट्रंप

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

रचित सिंह का दिल से लिखा नोट, ‘बेबी डू डाई डू’ का गाना ‘इश्क कमीना’ हुआ रिलीज
entertainment
June 28, 2026
TET पेपर लीक के विरोध में शिक्षा मंत्री दादा भुसे के सरकारी आवास के बाहर युवा कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
Mumbai / Maharshtra
June 28, 2026
तेरापंथ महिला मंडल बोईसर द्वारा श्री उत्सव का भव्य आयोजन
social
June 28, 2026
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, मुंबई की प्रथम कार्यकारिणी बैठक में सेवा, संगठन एवं विकास की भावी योजनाओं पर हुआ मंथन
social
June 28, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?