एकल कृषि यंत्र पर अनुदान प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन बुकिंग 21 जनवरी को रात 12 बजे तक की जाएगी। यह आवेदन विभागीय पोर्टल https://agridarshan.up.gov.in/ पर किसान कॉर्नर के तहत करेंगे।
यह जानकारी उप निदेशक कृषि अशोक कुमार गौतम ने दी। उन्होंने बताया कि यंत्रों का विवरण, यंत्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से सम्बन्धित विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। आवेदक एक मोबाइल नंबर पर टोकन प्राप्त कर सकते हैं। कृषि यंत्रों पर 10 हजार से लेकर एक लाख रुपये तक अनुदान प्राप्त होगा। आवेदक ब्लॉक वार अपना आवेदन करेंगे।
अशोक कुमार गौतम ने किसानो से निवेदन किया की किसान जल्द से जल्द पोर्टल पर जाकर आवेदन दर्ज करा लें, क्योंकि लक्ष्य पूरा न होने से अभी भी सीटें उपलब्ध हैं। यह योजना किसानों को आधुनिक यंत्र उपलब्ध कराने में सहायक सिद्ध हो रही है।
