विकास धाकड़/{मुंबई}। तेरापंथ भवन गोरेगांव के प्रांगण में अभातेमम द्वारा आयोजित आरोग्यं के तहत सर्वाइकल कैंसर (पेप स्मियर टेस्ट) सेमिनार (कार्यशाला) का आयोजन गोरेगांव महिला मंडल द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की सुरुवात सामूहिक नमस्कार द्वारा की गई, मुख्य वक्ता के रूप में डॉ: साइली वानखेड़कर MBBS,MS, FRM, IBCLC (Obstertrician & Gynaecologist) पधारे, विशेष उपस्थिति में अभातेमम से कार्यसमिति सदस्य रेखा जी सियाल की विशेष उपस्थिति रही। गोरेगांव कार्यकारिणी बहनों के साथ 59 बहिनों की सराहनीय उपस्थिति रहीं जिनमें नवयुवतियों के साथ हर उम्र की बहिनों नें सहभागिता की। महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती डिम्पल जी हिरण ने सभी अतिथियों एवं बहिनों का भाव भरें शब्दों द्वारा स्वागत अभिनन्दन किया एवं सर्वाइकल कैंसर के लिए टेस्ट कराने के लिए सभी बहनों को प्रेरित किया एवं सभी बहनों कों ०४ फरवरी २०२६ के सर्वाइकल कैंसर जांच शिविर में सहभागिता करने का आव्हान किया।
रवीना जी सिंघवी ने डॉ: साइली के परिचय अपने शब्दो में किया। डॉ: साइली ने बड़े ही सरल तरीके से सभी बहनों को इस कैंसर की जानकारी दी ये क्यों होता है, कब होता है, कैसे होता है एवं ये टेस्ट जरूरी क्यों है, किस उम्र में ये कैंसर का खतरा ज्यादा होता है। इसके लक्षण क्या है इससे बचने के उपाय क्या है, टेस्ट कराने से कोई खतरा नहीं होता है, कैंसर वैक्सीन क्या होती है, कब लगाई जाती है, महिलाओं की अन्य समस्या सभी बिंदुओं को सहज तरीके से समझाया एवं बहिनों को इस रोग के प्रति जागरूक रहने की सलाह दी।
इससे डरने की या शर्म करने की जरूरत नहीं है और 4 फरवरी को सभी को सेंटर पर आकर ये टेस्ट कराना है, बहिनों ने अपने सवाल भी पूछे डॉक्टर साइली ने सभी की जिज्ञासाओं का समाधान किया। सभी बहने इस सेशन से सन्तुष्ट हुई। कोषाध्यक्ष कांता जी सिसोदिया ने मुख्य अतिथि एवं सभी बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का कुशल संचालन महिला मंडल मंत्री कल्पना जी चोरड़िया ने किया, अतिथि का स्वागत कार्यकारिणी टीम द्वारा शॉल एवं डायरी पेन द्वारा किया गया। कार्यकारिणी टीम से मीना जी गोखरू,आशा धाकड़,चतर देवी सिंघवी, मधु जी बोहरा,मंजू जी सिंघवी, सरोज जी तलेसरा, शीलू जी चंडालिया,सरोज जी चंडालिया, मंजू एस सिंघवी, अंजू चंडालिया, नीलम जी कोठारी, पुष्पा जी सिंघवी आदि बहनों की उपस्थिति रही। गोरेगांव तेरापंथ महिला मंडल की सभी बहिनों की अच्छी सराहनीय उपस्थिति से आज का कार्यक्रम बहुत ही सफल रहा।
गोरेगांव {मुंबई} सर्वाइकल कैंसर टेस्ट जागरूकता सेमिनार का सुंदर आयोजन

