कांदिवली। 20 अगस्त को तेरापंथ भवन, कांदिवली में प्रो. मुनि श्री महेंद्र कुमार जी के सानिध्य में कांदिवली मलाड बोरीवली तीनों क्षेत्रों तीनों क्षेत्रों का सामूहिक आयबिंल का आयोजन किया गया। आयबिंल में सर्वप्रथम मुनि श्री द्वारा आयंबिल अनुष्ठान करवाया गया। 80 भाई बहनों ने आयंबिल तप में भाग लिया। तेरापंथ महिला मंडल कांदिवली संयोजिका प्रतिभा पींचा, सह संयोजिका रेखा कोठारी, नीतू नाहटा, मलाड संयोजिका संगीता परमार, सह संयोजिका अरूणा चोरड़िया, रेखा डांगी, बोरीवली संयोजिका संगीता धाकड़, सह संयोजिका रितु बाठिया लीला मालू एवं जवरीमल नौलखा सभा एवं तेयुप कार्यकर्ताओं की विशेष सहभागिता रही।

