By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो लेडीज़ विंग द्वारा “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” का भव्य शुभारंभ
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

जीतो लेडीज़ विंग द्वारा “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” का भव्य शुभारंभ

Last updated: January 28, 2026 6:25 pm
Surabhi Saloni
Share
6 Min Read
SHARE
Highlights
  • गणेश बाग, इन्फैंट्री रोड पर महिला उद्यमिता, स्वास्थ्य, पर्यावरण एवं सामाजिक चेतना का प्रेरणादायी संगम

बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के तत्वावधान में जीतो लेडीज़ विंग, बैंगलोर नॉर्थ द्वारा आयोजित “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” का भव्य आयोजन 15 एवं 16 जनवरी 2026 को गणेश बाग, इन्फैंट्री रोड, बेंगलुरु में अत्यंत उत्साह, भव्यता एवं गरिमा के साथ किया जा रहा है। ट्रेड फेयर स्थल पर विषय के अनुरूप की गई उत्कृष्ट साज-सज्जा, सुव्यवस्थित सेटअप एवं हर बारीक पहलू पर दिया गया विशेष ध्यान दर्शकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय राज्यसभा सांसद श्री लहर सिंह जी सिरोहिया, मुख्य अतिथि श्री पी. सी. मोहन जी (सांसद, बैंगलोर सेंट्रल), माननीय मंत्री, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, कर्नाटक सरकार श्री दिनेश जी गुंडू राव, जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष श्री विमल कटारिया, जीतो लेडीज़ विंग बैंगलोर नॉर्थ की चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना (CP), चीफ सेक्रेटरी श्रीमती रक्षा छाजेड़ (CS), जीतो पदाधिकारियों, गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति में हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की आरती से की गई, जिसमें माननीय अतिथियों एवं जीतो पदाधिकारियों ने भाग लेते हुए आयोजन की सफलता एवं समाज के कल्याण की मंगलकामना की। इसके पश्चात नेहा भंडारी एवं उनके समूह द्वारा नवकार मंत्र की भावपूर्ण प्रस्तुति दी गई, जिसने सम्पूर्ण वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत कर दिया। इसके उपरांत दीप प्रज्वलन के साथ “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” का विधिवत शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत जीतो लेडीज़ विंग की चीफ सेक्रेटरी श्रीमती रक्षा छाजेड़ द्वारा किया गया। वहीं जीतो लेडीज़ विंग की चेयरपर्सन श्रीमती लक्ष्मी बाफना ने सभी अतिथियों एवं पदाधिकारियों का आत्मीय अभिनंदन करते हुए आयोजन की परिकल्पना एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला।
“उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” के अंतर्गत 130 से अधिक स्टॉल्स लगाए गए हैं, जिनमें महिला उद्यमियों द्वारा व्यापार, नवाचार, फैशन, लाइफस्टाइल, हैंडलूम, फूड, हेल्थ एवं सर्विस सेक्टर से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। यह दो दिवसीय ट्रेड फेयर महिला उद्यमिता, व्यापारिक विस्तार एवं आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी मंच बना, जहाँ सक्रिय रूप से बिज़नेस डील्स होती दिखाई दीं। इस अवसर पर जीतो पदाधिकारी एवं Team UDAAN 2026 द्वारा सभी स्टॉल्स का अवलोकन किया गया।

मुख्य अतिथियों के संबोधन एवं सम्मान
मुख्य अतिथि श्री पी. सी. मोहन जी (सांसद, बैंगलोर सेंट्रल) ने अपने संबोधन में “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” को महिला आत्मनिर्भरता एवं आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त मंच बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन महिलाओं को अपने उत्पादों, प्रतिभा एवं व्यावसायिक क्षमताओं को प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करते हैं, जिससे समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। उन्होंने जीतो बेंगलुरु नॉर्थ एवं जीतो लेडीज़ विंग के प्रयासों की सराहना करते हुए आयोजन की सफलता हेतु शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा उनका सम्मान किया गया।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ के अध्यक्ष श्री विमल कटारिया ने अपने उद्बोधन में माननीय राज्यसभा सांसद श्री लहर सिंह जी सिरोहिया का संक्षिप्त परिचय कराते हुए उनकी गरिमामयी उपस्थिति की सराहना की तथा आयोजन को महिला उद्यमिता एवं सेवा का सशक्त मंच बताया।
माननीय राज्यसभा सांसद श्री लहर सिंह जी सिरोहिया ने अपने संबोधन में “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” को महिला सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भर भारत की दिशा में प्रेरणादायी पहल बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से महिलाओं को अपने व्यवसाय, नवाचार एवं कौशल को व्यापक मंच प्राप्त होता है, जिससे आर्थिक सुदृढ़ता के साथ समाज में सकारात्मक परिवर्तन आता है। इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा उनका सम्मान किया गया।
माननीय मंत्री श्री दिनेश जी गुंडू राव ने अपने संबोधन में “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” को महिला सशक्तिकरण के साथ-साथ समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बताया। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक उन्नति को परिवार एवं समाज की मजबूती से जोड़ते हुए स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने, नियमित जांच एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा उनका सम्मान किया गया।
Founder & CEO, Dhuniscian School of Music – दीप्ति गौरव ने अपने संबोधन में रचनात्मकता, संस्कार, संगीत एवं जीव-दया को सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने करुणा, संवेदनशीलता एवं अहिंसा को जीवन में अपनाने का संदेश देते हुए आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा उनका सम्मान किया गया।

विशेष इनॉगरेशन एवं सामाजिक पहल
कार्यक्रम के अंतर्गत संतोष हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित हेल्थ चेक-अप एवं मेड स्क्रीनिंग कैंप का उद्घाटन किया गया। साथ ही “My Bag My Style – Green Bag Revolution” का इनॉगरेशन कर प्लास्टिक मुक्त भारत, पर्यावरण संरक्षण एवं महिलाओं में आत्मनिर्भरता का प्रभावी संदेश दिया गया।
इस अवसर पर एसोसिएट स्पॉन्सर – “साजी”, संतोष हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. बिक्कमचंद जैन एवं पिरगल कंसल्टिंग का जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर द्वारा सम्मान किया गया। जीतो पदाधिकारियों ने आयोजन में उनके सहयोग एवं योगदान की सराहना की।
आयोजन में पधारे अतिथियों का परिचय क्रमश: उपाध्यक्ष सुमन सिंघवी, सुमन वेदमुथा, मेंटर रेश्मा पुनमिया,मधु कटारिया, सहमंत्री सुमन रांका ने दिया। पूर्वअध्यक्ष ललिता नागोरी,प्रमिला भंडारी,अनीता पिरगल,पिंकी जैन,बिन्दु रायसोनी एवं साउथ लेडिस विंग अध्यक्ष बबिता रायसोनी मंत्री निधि पालरेचा एवं टीम कि उपस्थिति रही। संयोजिका बिन्दु नाहर, सह संयोजिका सारिका जैन एवं उनकी टीम का विशेष सहयोग रहा। प्रथम दिवस का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण देशभक्ति एवं अनुशासन की भावना से ओत-प्रोत हो गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026″ के अंतर्गत जीतो लेडीज़ विंग नॉर्थ द्वारा आयोजित “सायबर पीस यात्रा” से साइबर जागरूकता का सशक्त संदेश
Next Article जीतो बैंगलोर नॉर्थ की “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” का दूसरा दिन विविध कार्यक्रमों के साथ संपन्न

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अमित शाह 20 दिनों से संसद से गायब, उनमें छात्रों पर पुलिस कार्रवाई से जुड़े सवालों का जवाब देने की हिम्मत नहींः राहुल गांधी
national
August 12, 2026
गृहमंत्री अमित शाह ने स्पीकर ओम बिरला को लिखा पत्र, कहा, नीट आंदोलन मुद्दे पर संसद में जवाब देने को तैयार
national
August 12, 2026
दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से दिव्या रोनक धाकड़ का तप सम्पूर्ति अनुष्ठान
social
August 12, 2026
आलोचना से होती है ऋजुता की प्राप्ति : शांतिदूत आचार्यश्री महाश्रमण
social
August 12, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?