सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026″ के अंतर्गत जीतो लेडीज़ विंग नॉर्थ द्वारा आयोजित “सायबर पीस यात्रा” से साइबर जागरूकता का सशक्त संदेश
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
social

उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026″ के अंतर्गत जीतो लेडीज़ विंग नॉर्थ द्वारा आयोजित “सायबर पीस यात्रा” से साइबर जागरूकता का सशक्त संदेश

Last updated: January 28, 2026 6:19 pm
Surabhi Saloni
Share
5 Min Read
SHARE

बेंगलुरु। जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के तत्वावधान में जीतो लेडीज़ विंग नॉर्थ द्वारा आयोजित “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” के दूसरे दिन “सायबर पीस यात्रा” का सफल एवं जागरूकता से भरपूर आयोजन गणेश बाग, इन्फैंट्री रोड, बेंगलुरु में किया गया। यह आयोजन नागरिकों को साइबर अपराधों के प्रति सजग करने एवं डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश बाग से निकली सायबर पीस रैली से हुई, जो यूनियन स्ट्रीट, बस स्टैंड क्षेत्र एवं प्लेन स्ट्रीट से होते हुए पुनः गणेश बाग पहुँची। रैली के माध्यम से आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा, डिजिटल सतर्कता, फेक कॉल, ऑनलाइन ठगी एवं सोशल मीडिया फ्रॉड से सावधान रहने का संदेश दिया गया। रैली में जीतो सदस्यों, महिलाओं एवं सहभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सामाजिक जागरूकता का परिचय दिया।
रैली के पश्चात जीतो सदस्यों द्वारा भगवान गणेश जी की आरती की गई। आरती के माध्यम से कार्यक्रम की मंगलकामना करते हुए आयोजन की सफलता एवं समाज के कल्याण की प्रार्थना की गई। इसके पश्चात सभी अतिथि, पदाधिकारी एवं सहभागियों ने सभागार में प्रवेश कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
सभागार में कार्यक्रम का शुभारंभ जीतो के पदाधिकारीगण, गणमान्य अतिथियों एवं सदस्यों द्वारा नवकार महामंत्र के पावन उच्चारण के साथ आध्यात्मिक वातावरण में किया गया। इसके पश्चात साइबर अपराधों पर आधारित एक लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित जनसमूह को डिजिटल दुनिया में सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जीतो लेडीज़ विंग नॉर्थ की अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी बाफना ने की। उन्होंने पधारे सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं सहभागियों का आत्मीय स्वागत-सत्कार करते हुए कहा कि महिलाओं एवं परिवारों को साइबर अपराधों से सुरक्षित रखने हेतु इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं।
“इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की महामंत्री श्रीमती रक्षा छाजेड़ ने ‘सायबर पीस यात्रा’ को समाज में डिजिटल जागरूकता एवं सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताते हुए आयोजन की सराहना की।”
कार्यक्रम में स्वागत उद्बोधन जीतो लेडीज़ विंग की सक्रिय सदस्य श्रीमती सुमन वेदमूथा द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने “सायबर पीस यात्रा” की आवश्यकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इसके पश्चात कार्यक्रम का परिचयात्मक उद्बोधन श्रीमती नीता गादिया द्वारा दिया गया, जिसमें उन्होंने आयोजन के उद्देश्य, जीतो लेडीज़ विंग की भूमिका एवं समाज में जागरूकता के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री के. एन. यशवंत कुमार (डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, साइबर क्राइम डिवीजन, सीआईडी, कर्नाटक) ने अपने विस्तृत एवं ज्ञानवर्धक संबोधन में साइबर अपराधों की विभिन्न प्रवृत्तियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि फोन पर दी जाने वाली धमकियाँ अधिकांशतः फर्जी होती हैं, जिनसे भयभीत होने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने वर्चुअल किडनैप, फेक कॉल, इन्वेस्टमेंट फ्रॉड, फर्जी लोन एप्लीकेशन, टास्क बेस्ड फ्रॉड एवं CSEAM से जुड़े अपराधों की जानकारी देते हुए बताया कि लालच और डर के माध्यम से लोगों को ठगा जाता है।
श्री यशवंत कुमार ने फेसबुक, इंस्टाग्राम, ई-मेल, ओटीपी, फेक एप्लीकेशन, कॉल फॉरवर्डिंग के दुरुपयोग तथा आरटीओ ट्रैफिक के नाम से बनाई जाने वाली फर्जी आईडी से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने नागरिकों से किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न देने, किसी भी प्रकार का भुगतान न करने एवं ऐसे मामलों में तुरंत साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने का आग्रह किया। साथ ही उन्होंने डिजिटल लेनदेन में सतर्कता, केवल आधिकारिक एप्लीकेशन के उपयोग एवं संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल रिपोर्टिंग का संदेश दिया। इस अवसर पर जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर की ओर से मुख्य अतिथि श्री के. एन. यशवंत कुमार का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम का संपूर्ण मंच संचालन एवं संयोजन श्रीमती मीना बडेरा द्वारा अत्यंत सुव्यवस्थित, प्रभावशाली एवं गरिमामय ढंग से किया गया एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी अतिथियों, वक्ताओं, पदाधिकारियों, जीतो सदस्यों एवं सहभागियों का आभार व्यक्त किया। “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” के दूसरे दिन आयोजित “सायबर पीस यात्रा” कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ गरिमामय वातावरण में किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक साल, कई रोल्स: एक्टिंग डेब्यू से वर्ल्ड टूर तक, बर्थडे पर मुन्नवर फ़ारूक़ी का रिफ्लेक्शन
Next Article जीतो लेडीज़ विंग द्वारा “उड़ान B2C ट्रेड फेयर 2026” का भव्य शुभारंभ

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने एयरलाइन संचालन के विस्तार को समर्थन देने के लिए TajSATS फ्लाइट किचन की शुरुआत की
Business Mumbai / Maharshtra
October 6, 2026
मंत्री से मुलाकात के बाद एम्बुलेंस कर्मचारियों ने समाप्त किया धरना, बहाली का मिला आश्वासन
state
October 6, 2026
शिशोदा सभा की गुरुदर्शन यात्रा श्रद्धा एवं सेवा के साथ सम्पन्न
social
October 6, 2026
दक्षिण मुंबई समाज की गुरुदर्शनम यात्रा 
social
October 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?