By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: जीतो लेडीज विंग द्वारा मदर्स डे के अवसर पर ‘हाट बाजार एवं नाश्ता गली’ का भव्य आयोजन
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

जीतो लेडीज विंग द्वारा मदर्स डे के अवसर पर ‘हाट बाजार एवं नाश्ता गली’ का भव्य आयोजन

Last updated: May 20, 2025 3:50 pm
Surabhi Saloni
Share
4 Min Read
SHARE

बैंगलोर। मदर्स डे के शुभ अवसर पर जीतो बैंगलोर नॉर्थ चैप्टर के अंतर्गत जीतो लेडीज विंग द्वारा आत्मनिर्भर वर्टिकल के अंतर्गत एक प्रेरणादायी कार्यक्रम ‘हाट बाजार एवं नाश्ता गली’ का आयोजन अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना के नेतृत्व में राजाजी नगर स्थित जीतो कार्यालय में किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना एवं उन्हें अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ नवकार मंत्र के साथ हुआ। अध्यक्ष लक्ष्मी बाफना ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत कर कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। महामंत्री रक्षा छाजेड़ द्वारा एक भावुक कविता के माध्यम से मां को समर्पित शब्दों से हुई, जिसने सभी उपस्थितों को भावविभोर कर दिया। जीतो बैंगलोर नॉर्थ के अध्यक्ष विमल जी कटारिया एवं महामंत्री विजय जी सिंघवी ने सभी को मदर्स डे की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम की सफलता पर आयोजकों को बधाई दी।
मुख्य प्रशिक्षक के रूप में लिटिल यम्स की संस्थापिका पूनम अंकुर जी ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि किस प्रकार एक मां से एक सफल शेफ बनने तक की उनकी यात्रा रही। उन्होंने कहा कि महिलाएं यदि आर्थिक रूप से सशक्त होंगी, तो उसका सीधा लाभ उनके परिवार एवं समाज को मिलेगा। कार्यक्रम की दूसरी प्रशिक्षिका, सम्यक शॉपी बुटीक की संस्थापिका अनिता जी कोठारी ने अपने व्यावसायिक सफर के उतार-चढ़ाव साझा करते हुए कहा कि कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता, सफलता के लिए केवल जज्बा और निरंतरता आवश्यक है।
‘हाट बाजार’ में महिलाओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उत्पादों की खरीददारी में भारी उत्साह देखने को मिला। वहीं ‘नाश्ता गली’ के अंतर्गत घर से काम करने वाली साधर्मिक महिलाओं को अपने बनाए स्वादिष्ट व्यंजनों की बिक्री के लिए मंच प्रदान किया गया, जिसका सभी ने भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में मां-बेटी एवं सास-बहू के संबंधों की मिठास को दर्शाती एक सुंदर नाटिका भी प्रस्तुत की गई, जिसमें बिंदु नाहर, मोना आंचलिया, नेहा भंडारी, सुनीता जैन और प्रियंका जैन ने अभिनय किया।
अपेक्स जे प्वाइंट कन्वेनर अनिता पिरगल ने महिलाओं में वित्तीय साक्षरता और उत्पादकता बढ़ाने के व्यावहारिक तरीकों पर प्रकाश डाला। अपेक्स हाउसहोल्ड मॉडल कन्वेनर बिंदु रायसोनी ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाते हुए समाज में अपनी विशेष पहचान बनाने पर बल दिया। जीतो लेडीज़ विंग जॉन कन्वेनर पिंकी जैन ने कहा कि ‘हाट बाजार’ और ‘नाश्ता गली’ जैसे आयोजन महिलाओं को अपनी कार्यकुशलता प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।
इस आयोजन में जीतो लेडीज़ विंग बैंगलोर साउथ की चेयरपर्सन बबीता रायसोनी, पूर्व अध्यक्ष एवं मेंटर निशा जी सामर, सरिता जी खिवेसरा, रेशमा पुनमिया, उपाध्यक्ष सुमन सिंघवी, सुमन वेदमूथा, सह मंत्री मीना बडेरा, कार्यसमिति सदस्य संगीता नागोरी, अल्का लोढ़ा, संगीता मुथा, प्रेमा रांका, नेहा भंडारी, मोना आंचलिया, बिंदु नाहर, चित्रा मेहता, हेमा सोलंकी, संगीता पारेख, संगीता सियाल सहित करीब 200 सदस्य उपस्थित रहे। इस अवसर पर नवकार दिवस पर आयोजित विश्वस्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका साधना धोका और सह संयोजिका प्रिया भंडारी ने सभी व्यवस्थाओं का संचालन किया एवं प्रशिक्षकों का परिचय दिया। मंच संचालन एवं आभार प्रदर्शन महामंत्री रक्षा छाजेड़ द्वारा किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जे.बी.एन वी कनेक्ट महिला व्यापार समूह द्वारा चौथे कार्यकाल का पहला ऑफिस दर्शन आयोजन
Next Article ज़ी सिने अवॉर्ड्स में आंखों की गुस्ताखियां की पहली झलक हुई रिलीज़

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

स्टालिन ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा, विजय ने सरकार बनाने का दावा किया पेश
national
May 6, 2026
भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण महाराष्ट्र में हर दिन 8 किसानों की आत्महत्या, अमेरिका के साथ व्यापार समझौते से किसान बर्बाद होंगे: हर्षवर्धन सपकाल
Mumbai / Maharshtra
May 6, 2026
राघव जुयाल और कोमल पावस्कर की नई जोड़ी है ‘इकाई’ की सबसे बड़ी खासियत
entertainment
May 6, 2026
कॉन्टेंट क्वीन एकता कपूर के 8 आइकॉनिक किरदार जो घर-घर में बने पहचान
entertainment
May 6, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?