बेंगलुरु। जे.बी.एन वी कनेक्ट महिला व्यापार समूह ने अपने चौथे कार्यकाल का प्रथम ऑफिस दर्शन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह कार्यक्रम शंकरपुरम स्थित योग निकेतन आश्रम में आयोजित किया गया, जिसका संचालन फेस योगा इंस्ट्रक्टर श्रीमती मीनाक्षी जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर जे.एल.डब्ल्यू की मुख्य सचिव श्रीमती रक्षा छाजेड़ एवं समिति सदस्य श्रीमती सारीका जैन की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में श्रीमती मीनाक्षी जैन ने फेस योगा के महत्त्व और इसके लाभों पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को बताया कि नियमित फेस योगा के अभ्यास से उम्र बढ़ने के लक्षणों में कमी, चेहरे की त्वचा में कसाव, चमक और तनाव में राहत प्राप्त की जा सकती है। साथ ही उन्होंने प्रतिभागियों को फेस योगा का अभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम में न्यूट्रिशनिस्ट मोक्षा जैन ने भी सहभागिता की और एक संतुलित आहार योजना के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के उपाय बताए।
इस ऑफिस दर्शन कार्यक्रम में कुल 50 सदस्य एवं अतिथि सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का नेतृत्व रेफरल हेड मीना जैन, रेफरल लीड लीला पितलिया, तथा रेफरल सचिव सीए. सुखदेवी जैन ने किया।
जे.बी.एन वी कनेक्ट टीम एवं जे.एल.डब्ल्यू बैंगलोर नॉर्थ की अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी बाफना की ओर से सभी सदस्यों को इस सफल आयोजन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
जे.बी.एन वी कनेक्ट महिला व्यापार समूह द्वारा चौथे कार्यकाल का पहला ऑफिस दर्शन आयोजन

