बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर, जीतो एपेक्स-महिला विंग एवं जीतो-केकेजी ज़ोन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को त्रिपुरा वासिनी, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु में “JITO Zewar Expo & The Bridal Story” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में गौरव मय उपस्थिति हेतु जीतो के एक तिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य लेहरसिंह जी सिरोहिया से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। लेहरसिंह जी सिरोहिया ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि- “जीतो का यह प्रयास समाज और उद्योग जगत दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। ज्वेलरी और विवाह उद्योग से जुड़ा यह एक्सपो उद्यमियों के लिए नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त करेगा और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेगा। ऐसे आयोजनों से कर्नाटक की पहचान और भी मजबूत होगी और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।”
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के अध्यक्ष विमल कटारिया ने कहा कि – “लेहरसिंह जी सिरोहिया जैसे अनुभवी और समाजसेवी व्यक्तित्व का आशीर्वाद व मार्गदर्शन हमारे लिए गौरव का विषय है। उनकी उपस्थिति इस एक्सपो को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाएगी और हमें समाज व व्यापार जगत के लिए और अधिक प्रभावशाली कार्य करने की प्रेरणा देगी।” इस आमंत्रण प्रक्रिया में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की टीम से श्री प्रितेश जैन (सचिव), श्री सुरेश गन्ना (कन्वीनर), श्री संजीव गन्ना (सह-कन्वीनर), श्री राकेश पोखरना (मैनेजिंग कमेटी सदस्य), श्री प्रवीण गन्ना, श्री प्रमोद भंडारी (सदस्य) एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ न केवल व्यापार जगत के लिए एक बड़ा अवसर होगा, बल्कि विवाह से जुड़ी हर आवश्यकता को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर समाज में नई सोच और सुविधा का मार्ग प्रशस्त करेगा।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ मैनेजिंग कमिटी ने ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ में राज्यसभा सदस्य लेहरसिंह जी सिरोहिया को किया आमंत्रित

