अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित पर्वत पाटिया महिला मंडल द्वारा प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला का आयोजन किया गया। नमस्कार महामंत्र के द्वारा कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। मंडल की बहिनों ने आत्म साक्षात्कार प्रेक्षा ध्यान के द्वारा गीतिका के साथ मंगलाचरण किया। उसके पश्चात मंडल की कर्मठ ऊर्जावान अध्यक्ष सुमन जी ने दोनों मोटीवेटर एवं सभी का स्वागत करते हुए कहां की ध्यान और योग का हमारे जीवन में बहुत उपयोगिता है व विषय ”आओ बनाए नींद को अपनी ताकत” पर अपने विचार व्यक्त किया।
पूर्व अध्यक्ष ललिता जी पारख ने दोनों प्रशिक्षक का परिचय प्रस्तुत किया प्रेक्षा ध्यान लेवल प्रथम के प्रशिक्षक नैना बहन ने ताड़ासन, पश्चिमोतान आसन, शशांकासन आदि करवाएं एवं उन्हें अपने दैनिकचार्य में सम्मिलित करने को कहा तभी उनका लाभ मिल सकेगा उन्होंने अपना अनुभव सुनाते हुए कहा कि पिछले 7 वर्षों से वह निरंतर ध्यान और योग कर रहे हैं और वह पूरी तरह स्वस्थ है।
मुख्य प्रशिक्षक लेवल वन ट्रेनर, योगा में M .A.और,science of living मास्टर नीलम जी मेहता ने मुख्य विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सही नींद स्वास्थ्य के लिए अति आवश्यक है नींद ना आना या अधिक नींद आने के कारण भी बताएं और कहा व्यक्ति अगर अपना दैनिक रूटिंग का क्रम से अगर सही रखते हैं तो नींद उनकी ताकत बन सकती है।जीव अजीव प्रश्नोत्तरी वन के विजेता1- सुमित्रा श्यामसुखा, 2-पिंकी महनोत,3- रीना पगारिया को महिला मंडल द्वारा पुरस्कृत किया गया व प्रश्नोत्तरी के संयोजक कनक बुच्चा को भी सम्मानित किया गया।
मंडल ने दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए हर्ष का अनुभव किया अंत में महिला मंडल मंत्री मधु झावक में सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का कुशल व सफल संचालन कार्यकारिणी सदस्य मीना चिण्डालिया ने किया।कार्यक्रम में बहिनों की अच्छी उपस्थिती रही।
तेरापंथ महिला मंडल पर्वत पाटिया द्वारा प्रेक्षा ध्यान कार्यशाला

