बेंगलुरु। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (JITO) बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर, जीतो एपेक्स-महिला विंग एवं जीतो-केकेजी ज़ोन के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 5, 6 और 7 सितम्बर 2025 को त्रिपुरा वासिनी, पैलेस ग्राउंड्स, बेंगलुरु में “JITO Zewar Expo & The Bridal Story” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस आयोजन में गौरव मय उपस्थिति हेतु जीतो के एक प्रतिनिधिमंडल ने कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण से भेंट कर उन्हें आमंत्रित किया। डॉ. अश्वथ नारायण ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि -“JITO जैसे संगठन व्यापार, समाज और संस्कृति को जोड़ने का अद्भुत कार्य कर रहे हैं। विवाह और ज्वेलरी उद्योग से जुड़ा यह एक्सपो न केवल उद्योग जगत को नई दिशा देगा बल्कि समाज में नवाचार और प्रगति की सोच को भी प्रोत्साहित करेगा। ऐसे प्रयास कर्नाटक को विकास और उद्यमिता के नए आयामों तक ले जाते हैं।”
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ चैप्टर के अध्यक्ष विमल कटारिया ने कहा कि – “डॉ. अश्वथ नारायण का मार्गदर्शन और समर्थन हमारे लिए गर्व का विषय है। उनका अनुभव और दृष्टिकोण इस एक्सपो को और अधिक सार्थक बनाएगा। यह आयोजन ज्वेलरी और विवाह उद्योग को सशक्त बनाने के साथ-साथ समाज को नई सोच प्रदान करेगा।” इस आमंत्रण प्रक्रिया में जीतो बेंगलुरु नॉर्थ की टीम से श्री प्रितेश जैन (सचिव), श्री सुरेश गन्ना (कन्वीनर), श्री संजीव गन्ना (सह-कन्वीनर), श्री राकेश पोखरना (मैनेजिंग कमेटी सदस्य), श्री प्रवीण गन्ना, श्री प्रमोद भंडारी (सदस्य) एवं अन्य पदाधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ न केवल व्यापार जगत के लिए एक बड़ा अवसर होगा, बल्कि विवाह से जुड़ी हर आवश्यकता को एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराकर समाज में नई सोच और सुविधा का मार्ग प्रशस्त करेगा।
जीतो बेंगलुरु नॉर्थ मैनेजिंग कमिटी ने ‘जीतो जेवर एक्सपो एवं द ब्राइडल स्टोरी’ में कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ. सी. एन. अश्वथ नारायण को किया आमंत्रित

