बॉलीवुड के ‘ओजी एक्शन स्टार’ अजय देवगन एक बार फिर बड़े पर्दे पर अपने दमदार एक्शन अवतार में लौटने के लिए तैयार हैं। जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस ने अजय देवगन अभिनीत नई एक्शन एंटरटेनर फिल्म ‘चौहान’ का भव्य टाइटल अनाउंसमेंट किया है। यह फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फिल्म की घोषणा दिवंगत मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की जयंती के अवसर पर की गई। इस खास मौके पर निर्माताओं ने फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया, जिसमें अजय देवगन का रौबदार और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है। वीडियो में फिल्म की एक्शन से भरपूर दुनिया की झलक दिखाई गई है।
टाइटल अनाउंसमेंट वीडियो में मशहूर गीत ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ की धुन सुनाई देती है, जिसके अंत में अजय देवगन का दमदार संवाद “पठानों से कहना, चौहान आ रहा है” दर्शकों के उत्साह को और बढ़ा देता है। वीडियो में मास एंटरटेनर के सभी तत्व मौजूद हैं, जो फिल्म को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के लिए काफी हैं।
‘चौहान’ अजय देवगन और फिल्म निर्माता आनंद एल राय के बीच पहली साझेदारी भी है। यह फिल्म एक बड़े बजट की एक्शन एंटरटेनर के रूप में तैयार की जा रही है, जिसे जियो स्टूडियोज प्रस्तुत और निर्मित कर रहा है।
फिल्म का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं, जबकि ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा इसके निर्माता हैं।
अजय देवगन ने अपने करियर में ‘सिंघम’, ‘गंगाजल’, ‘कंपनी’ और ‘तान्हाजी’ जैसी कई यादगार फिल्मों के जरिए एक्शन हीरो की अलग पहचान बनाई है। अब ‘चौहान’ के जरिए वह एक बार फिर उसी बड़े और दमदार एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं, जिसका उनके प्रशंसक लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। ‘चौहान’ 1 अक्टूबर 2027 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
अजय देवगन की दमदार वापसी, एक्शन एंटरटेनर ‘चौहान’ का ऐलान

