विकास धाकड़/विलेपार्ले {मुंबई}। २१ जून २०२६ अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के तत्वावधान में तेयुप विलेपार्ले द्वारा “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस’ के अवसर पर एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। योग सें होगा 3.O अभियान के तहत आयोजित यह कार्यक्रम प्रातः 6:30 बजे ‘कल्याण मित्र,गोयल निवास (आयरन बिल्डिंग) के प्रांगण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों और युवाओं ने भाग लिया।
साध्वी श्री राकेश कुमारजी के पावन सानिध्य में कार्यक्रम में साध्वी श्री राकेश कुमारजी आदि ठाणा-4 का पावन सानिध्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर साध्वी श्री जी ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए योग के गहन महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने प्रेरणा देते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर,शांत मन और सशक्त जीवन पाने के लिए योग को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
साध्वी श्री जी ने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि “योग को केवल एक दिन के उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि हमारे दैनिक जीवन का हिस्सा होना चाहिए। दैनिक रूप से योग करना हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभदायक है, जो हमें मानसिक तनाव से मुक्त रखकर सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है।”
विशेष योग अभ्यास सत्र:कार्यक्रम में मुख्य प्रशिक्षक (Guest Trainer) के रूप में उपस्थित आदरणीय नरेन्द्र भाई दोषी जी ने सभी प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने सेहत मंद रहने के लिए सरल और प्रभावी योग क्रियाओं की बारीकियों को समझाया। तेरापंथ युवक परिषद, विलेपार्ले के सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और “योग करें, निरोग रहें, खुश रहें” के संकल्प के साथ कार्यक्रम का समापन किया। यह जानकारी तेयुप अध्यक्ष महेन्द्र वडाला नें दी।
विलेपार्ले में साध्वी वृंद के पावन सानिध्य में अंतराष्ट्रीय योग दिवस का सुंदर आयोजन

