सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर चमकेगा दीपिका पादुकोण का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
entertainment

हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर चमकेगा दीपिका पादुकोण का सितारा, पहली भारतीय बनीं जिन्हें मिला ये सम्मान

Last updated: July 3, 2025 11:21 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

बॉलीवुड से हॉलीवुड। तक छाईं दीपिका पादुकोण, वॉक ऑफ फेम पर खास सम्मान पाने वाली बनीं इकलौती इंडियन स्टार दीपिका पादुकोण वाकई बॉलीवुड की क्वीन हैं, और उनकी बादशाहत सरहदों से परे है। अपने दमदार अभिनय और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बेहतरीन योगदान से दीपिका ने न सिर्फ भारत में, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी अपनी खास पहचान बनाई है। वह सिर्फ एक सुपरस्टार नहीं, बल्कि एक ऐसा ग्लोबल आइकन हैं, जिन्होंने बार-बार इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर भारत को गर्व महसूस कराया है। एक बार फिर दीपिका ने भारत का नाम रोशन किया है, जब हॉलीवुड चैंबर ऑफ कॉमर्स ने उन्हें हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम पर स्टार से सम्मानित किया। ये और भी खास बन जाता है क्योंकि दीपिका इस सम्मान को पाने वाली एकमात्र भारतीय बनी हैं। इस तरह से हमारी इंडियन सुपरस्टार अब एमिली ब्लंट, टिमोथी चालमेट, रामी मालेक, रैचेल मैकऐडम्स, स्टैनली टुच्ची, डेमी मूर और कई मशहूर ग्लोबल आर्टिस्ट्स की इस साल की लिस्ट में शुमार हो गई हैं। दुनियाभर की मशहूर हस्तियों के बीच दीपिका पादुकोण ने न सिर्फ भारतीय सिनेमा में बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी अलग पहचान बनाई है। जहां कई ग्लोबल सितारों को हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम में शामिल किया गया है, वहीं दीपिका इस सम्मान को पाने वाली इकलौती भारतीय बनी हैं। इस कामयाबी के साथ दीपिका न सिर्फ भारत को रिप्रेजेंट कर रही हैं, बल्कि इंटरनेशनल लेवल पर देश की मौजूदगी और प्रभाव को भी मज़बूती से साबित कर रही हैं।
दीपिका ने कई बार देश का नाम रोशन किया है। 2018 में उन्हें टाइम मैगज़ीन ने दुनिया की 100 सबसे असरदार लोगों में शामिल किया था। इसके बाद उन्हें TIME100 इम्पैक्ट अवॉर्ड भी मिला। फिर उन्होंने कतर में हुए फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में ट्रॉफी अनवील करके एक नया इतिहास रच दिया और ऐसा करने वाली वो पहली भारतीय बनीं। इतिहास में दर्ज एक और बड़ी कामयाबी ये रही कि दीपिका पहली भारतीय बनीं जिन्हें दुनिया के मशहूर इंटरनेशनल लग्ज़री ब्रैंड्स लुई विटॉन और कार्टियर ने अपने साथ जोड़ा। इसके ज़रिए उन्होंने दुनिया में भारत की पहचान और मजबूत की, और आगे चलकर कई दूसरे भारतीय सितारों के लिए भी विदेशों में पहचान बनाने का रास्ता आसान कर दिया। इंटरनेशनल लेवल पर सम्मान के अलावा दीपिका लगातार एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में छाई हुई हैं। उनकी झोली में कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं और बॉक्स ऑफिस पर उनकी पकड़ अब भी मज़बूत है। आने वाले समय में वो एटली की फिल्म में बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। भारतीय सिनेमा में उनकी रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही।
https://www.youtube.com/live/pblwpZrolCE?si=6FmYBDLPRZ_1NIm-

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article अणुव्रत वाटिका एवं अणुव्रत मार्ग का लोकार्पण
Next Article कांदिवली में हुआ भव्य चातुर्मासिक मंगल प्रवेश

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

मुंबई अंचल में ज्ञानशाला प्रशिक्षक परीक्षा का आयोजन, 55 प्रशिक्षिकाओं ने लिया भाग
social
October 10, 2026
लिव लव लाफ फाउंडेशन: दीपिका पादुकोण ने वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर उठाया खास कदम, पीवी सिंधु बनीं पहली फीचर्ड क्लोसेट का हिस्सा
entertainment
October 10, 2026
‘सेल्वी’ का बुसान फिल्म फेस्टिवल में शानदार वर्ल्ड प्रीमियर, थिएटर हुआ हाउसफुल, अगली स्क्रीनिंग्स के टिकट भी फटाफट सोल्ड आउट!
entertainment
October 10, 2026
ऑस्कर 2027 में ऐतिहासिक एंट्री के बाद अब दुनियाभर में होम्बले फिल्म्स द्वारा रिलीज होगी मराठी फिल्म ‘गोंधल’
entertainment
October 9, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?