मुबंई। अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा विभिन्न जनोपयोगी कार्य किये जाते है।इसी के अंतर्गत नवीमुंबई महानगर शाला क्रमांक 79 दीघा साठे नगर में 6 टेबल दिये गये। शाला क्रमांक 15 शिवरणे में माइक स्टेरियो सेट दिया गया । शाला क्रमांक 41 में हैंडवाश स्टेशन एवं पत्रे का शेड का बनाया गया। अणुव्रत वाटिका का निर्माण किया गया।
नेरुल में अणुव्रत मार्ग बनाया गया । इसका उदघाटन अणुविभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान प्रताप जी दूगड़ के करकमलों द्वारा हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विद्यार्थियों को अणुव्रत के बारे में जानकारी देते हुए बच्चों को विद्यार्थी अणुव्रत के संकल्प करवाये ।
इस अवसर पर पूर्व नगर सेवक एवं शिक्षण समिति अध्यक्ष कल्याण मित्र अर्जुन जी सिंघवी,पूर्व नवीमुंबई भाजपा अध्यक्ष दिनेश जी पारख, मुंबई अणुव्रत समिति अध्यक्ष रोशन मेहता, ने विचार रखे । शाला क्रमांक 79 के प्रिंसिपल श्रीमती लीला जी चौहान एवं शाला क्रमांक 41 के प्रिंसिपल आकाराम जी पाखरे एवं वाईस प्रिंसिपल भिकाजी सावंत ने सभी का स्वागत किया एवं अणुव्रत समिति मुंबई का बहुत बहुत आभार ज्ञापित किया, एवं विद्यालय में जीवन विज्ञान पाठ्यक्रम चालू करने का आश्वासन दिया। उपास्थि विद्यार्थियों द्वारा अणुव्रत गीत की सुंदर प्रस्तुति की गई । प्रथम बार मुंबई पधारे अणुविभा राष्ट्रीय अध्यक्ष का मुंबई सेंट्रल पर अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर अणुविभा के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी , महामंत्री मनोज सिंघवी,सर्वधर्म सदभाव प्रभारी राजकुमार चपलोत, मीडिया प्रभारी महावीर बड़ाला , पर्यावरण प्रभारी रमेश जी धोका , राज्यप्रभारी भूपेन्द्र वागरेचा, अणुव्रत समिति मुंबई के मंत्री राजेश चौधरी , कोषाध्यक्ष ख़्याली कोठारी , संगठन मंत्री सुशील हिरण , पूर्व अध्यक्ष कंचन सोनी , देवेंद्र लोढ़ा , सुरेश बापना, दिनेश धाकड़, महावीर सोनी , विनोद मेहता , अंजू कोठारी , अनीता बाफ़ना ,आदि मान्यवरो ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया एवं अणुव्रत के प्रचार प्रसार में सहयोगी बने।
अणुव्रत वाटिका एवं अणुव्रत मार्ग का लोकार्पण

