गोरेगांव (मुंबई)। विकास धाकड़/ संतोष नगर संपर्क पखवाड़ा कार्यक्रम की शुरुआत नमस्कार महामंत्र द्वारा की गई। बच्चों ने ज्ञानशाला गीत द्वारा मंगलाचरण किया। स्वागत भाषण व संचालन मीना जी धींग ने किया ।कंठस्थ ज्ञान, लोगस्स, भक्तामर, अष्टकम् आदि की प्रस्तुति बच्चों द्वारा दी गई । पूरे साल का लेखा-जोखा मुख्य प्रशिक्षक कल्पना जी द्वारा बताया गया। तेरापंथ सभा गोरेगांव के मंत्री सुरेश जी ओस्तवाल द्वारा 25 बोल और तत्वज्ञान के बारे में जानकारी दी गई । आज के कार्यक्रम में गोरेगांव सभा से मंत्री एवं उपासक श्रीमान श्री सुरेश जी ओस्तवाल, वरिष्ठ अभिभावक श्री मनोहरलाल जी सा चौरडिया,मदनजी बडाला, रमेशजी कोठारीऔर अभिभावकगण,महिला मंडल मंत्री श्रीमती कल्पना जी चोरड़िया की उपस्थिति में संपर्क पखवाड़ा का आयोजन किया गया ।
जिन बच्चों ने शिशु संस्कार बोध परीक्षा दी उनको पदाधिकारी द्वारा और लीला जी वडाला ने सर्टिफिकेट और गिफ्ट देकर सम्मान किया ।सभी अभिभावकों ने संपर्क पखवाड़े के लिए अच्छी रुचि दिखाई और उनमें अच्छा उत्साह देखा गया। मुंबई ज्ञानशाला परामर्शक नीलम जी कोठारी ने अभिभावकों से बच्चों को ज्ञानशाला में भेजने के लिए कहा और उनकी जो जिज्ञासा थी उनका समाधान किया। आभार ज्ञापन पूजा जी सिंघवी द्वारा किया गया। सभी प्रशिक्षक और अभिभावक के सहयोग से कार्यक्रम संपर्क पखवाड़ा बहुत ही उत्साहवर्धन एवं सफल रहा। पुरे समाज सें सराहनीय उपस्थिति रही.!

