विकास धाकड़ /मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माणकगणी जॉन ज्ञानशाला द्वारा योग दिवस का सुंदर आयोजन किया गया।
नमस्कार महामंत्र से कार्यक्रम की शुरुआत की, तत्पश्चात गुरुदेव के इंगीत की आराधना करते हुए शनिवार सामायिक की, योग प्रशिक्षक अल्का जी, प्रेक्षा दोषी ने बच्चों को योग के महत्व और इसके लाभों के बारे में जागरूक किया और उन्हें विभिन्न योग मुद्राओं में प्रशिक्षित किया। बच्चों ने बड़े उत्साह और अनुशासन के साथ योग का अभ्यास किया और इस अवसर पर बच्चों की अच्छी उपस्थिति रही और सभी ने योग के महत्व को समझा। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के लिए लाभदायक था, बल्कि उनके मानसिक स्वास्थ्य और एकाग्रता में भी सुधार करने में मददगार साबित हुआ। बच्चों और प्रशिक्षकों,एवं पेरेंट्स की अच्छी सहभागिता रही।
गोरेगांव में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर माणकगणी जॉन ज्ञानशाला द्वारा योग दिवस का सुंदर आयोजन

