विकास धाकड़ / मुंबई। चौगले हाई स्कूल बोरीवली के प्रांगण मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया चौगले स्कूल के प्रिंसिपल जीवन विज्ञान को सीख कर बच्चों में आने वाले पॉजिटिव बदलाव को देखकर प्रतिवर्ष आमंत्रण भेज कर यह कार्यक्रम आयोजित करवाते हैं। जीवन विज्ञान मुख्य प्रशिक्षिका उषा जी कच्छारा एवं हेमलता जी जैन सोनी तथा सहयोगी के रूप में विमला जी पटेल एवं शांताजी वोरा उपस्थित थे।
सर्वप्रथम स्कूल प्रिंसिपल श्रीमती प्रतीक्षा जी वनमाली ने सभी का स्वागत किया। तत्पश्चात कक्षा पांचवी से आठवीं तक के लगभग ढाई सौ विद्यार्थियों को उषा जी कच्छारा द्वारा जीवन विज्ञान की संक्षिप्त जानकारी दी तथा महाप्राण ध्वनि, आसान गर्दन की योगिक क्रियाएं, कायोत्सर्ग , दीर्घ श्वास प्रेक्षाज्ञान प्रेक्षा करवाई गई जिसे प्रायोगिक रूप में हेमलता जी सोनी तथा विमला जी पटेल द्वारा करवाया गया।
शांताजी वोरा ने विद्यार्थी संकल्प करवाया। हेमलता जी सोनी द्वारा नशे से होने वाले नुकसान और नशा मुक्त जीवन जीने की प्रेरणा के साथ ही संकल्प करवाया गया जिसे विद्यार्थियों के साथ-साथ सभी अध्यापकों ने भी लिए।
पीटी सर डीडी पंवार का पूरे कार्यक्रम में विशेष सहयोग रहा। स्कूल के प्रिंसिपल प्रतिक्षा जी वनमाली ने पुनः स्कूल में इस प्रकार के आयोजन करने के लिए निमंत्रण दिया। श्री नारायण राखुंडे ,श्री पवार दिनेश,श्री चौधरी मनोहर श्री संदीप सोनवणे श्रीमती भावसार राजश्री श्रीमती नीता खोत,श्री लीलाधर पाटील आदि की उपस्थिति रही।
बोरीवली में अंतराष्ट्रीय योग दिवस एवं नशा मुक्ति अभियान का सामूहिक आयोजन

