मुंबई:शाहरूख खान और आलिया भट्ट के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। खबरों की मानें तो जल्द ही आपको शाहरूख और आलिया की जोड़ी एक बार फिर से परदे पर नजर आने वाली है। फिल्म वॉर के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की अगली फिल्म में शाहरूख खान और आलिया भट्ट होंगे। इस एक्शन फिल्म को यशराज फिल्म्स प्रोड्यूस करने वाला है। हालांकि अभी इस खबर पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
आपको बता दें कि अगर शाहरुख खान इस फिल्म में काम करते हैं तो वह काफी दिनों बाद फिल्मों में कमबैक करने करेंगे। शाहरुख खान को आखिरी बार फिल्म जीरों में देखा गया था। इस फिल्म में कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी थीं। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉफ साबित हुई थी। इस लिए शाहरुख खान ने फिल्मों से दूरी बना रखी थी। शाहरूख की फिल्म का इंतज़ार काफी समय से हो रहा है। आपको ये भी बता दें कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद से पहले शाहरूख खान का नाम राजकुमार हिरानी की एक फिल्म और राज डीके की एक फिल्म से भी जुड़ चुका है।
अब बात आलिया भट्ट की जाए तो आपको बता दें कि आलिया को आखिरी बार फिल्म कलंक में देखा गया था। यह फिल्म सुपर स्टार्स से भरी थी। फिल्म भी भारी बजट के साथ तैयार हुई थी। हालांकि यह भी ब़ॉक्स ऑफिस पर अपना जादू बिखरने में नाकाम रही। इस फिल्म में आलिया के अलावा वरूण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य राय कपूर भी अहम रोल में दिखे थे। आलिया को अपनी फिल्म कलंक के फ्लॉप होने से काफी बड़ा झटका लगा था। इसके बाद वो बहुत सोच समझकर अपने प्रोजेक्ट चुन रही हैं।
अब देखना होगा कि डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद फिल्म में यह जोड़ी क्या रंग लाती है। इससे पहले शाहरूख खान और आलिया भट्ट को फिल्म डियर जिंदगी में देखा गया था। इस फिल्म में आलिया, शाहरुख खान की शिष्या बनीं थी।

