मुंबई:कोरोनावायरस हजारों जान ले चुका है। दुनियाभर के वैज्ञानिक इस घातक वायरस की दवा खोज रहे हैं। ऐसे में हॉलीवुड एक्टर कीथ लॉरेंस मिडिलब्रूक कोरोना की फर्जी दवाई बेचते हुए गिरफ्तार हुए हैं। कीथ हिट एक्शन फिल्म ‘आयरन मैन 2’ में नजर आ चुके हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्टर पर Quantum Prevention CV Inc. नामक कंपनी के लिए फर्जी तरीके से निवेशकों को जोड़ने के आरोप हैं। कीथ को 25 मार्च को लॉस एंजेलिस में एफबीआई ने एक खूफिया ऑपरेशन कर गिरफ्तार किया था। एफबीआई ने अंडरकवर एजेंट को निवेशक के रूप में कीथ के सामने भेजा और दवाई के पैकेट साथ पकड़ा था।
एक्टर ने बताया कि, बॉस्केटबॉल स्टार इरविन जॉनसन कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में से हैं। हालांकि इरविन ने जांच अधिकारियों को साफ किया है कि उनका कीथ की कंपनी से कोई लेना देना नहीं है। वहीं, यूएस अटॉर्नी निक हैना ने लोगों से इस तरह की धोखाधड़ी से बचने की अपील की है।
कोरोनावायरस की फर्जी दवा बेचते हुए ‘आयरन मैन 2’ का एक्टर गिरफ्तार

