सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: कोरोना से दुनिया में अब तक एक लाख 14 हजार मौतें: सिंगापुर में रविवार को मिले 233 संक्रमितों में 59 भारतीय
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
world

कोरोना से दुनिया में अब तक एक लाख 14 हजार मौतें: सिंगापुर में रविवार को मिले 233 संक्रमितों में 59 भारतीय

Last updated: April 13, 2020 2:15 pm
Surabhi Saloni
Share
10 Min Read
File Photo
SHARE

वॉशिंगटन: दुनियाभर में कोरोनावायरस से 18 लाख 53 हजार 517 लोग संक्रमित हैं। एक लाख 14 हजार 257 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें चार लाख 23 हजार 729 ठीक हुए हैं। अमेरिका में अब तक 22 हजार 115 लोगों की मौत हो चुकी है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के मुताबिक, इस महामारी का केंद्र बने न्यूयॉर्क सिटी में संक्रमितों की संख्या एक लाख से ज्यादा हो गई है, जबकि छह हजार 898 लोगों की जान जा चुकी है। उधर, सिंगापुर में रविवार को 233 संक्रमित मिले। इनमें 59 भारतीय नागरिक हैं। नए मामलों में 51 सामुदायिक संक्रमण से जुड़े हैं। सिंगापुर में अब तक दो हजार 532 लोग संक्रमित हैं, जबकि आठ की मौत हो चुकी है।

कोरोनावायरस : सबसे ज्यादा प्रभावित 10 देश

देश कितने संक्रमित कितनी मौतें कितने ठीक हुए
अमेरिका 5 लाख 60 हजार 433 22 हजार 115 32 हजार 634
स्पेन 1 लाख 66 हजार 831 17 हजार 209 62 हजार 391
इटली 1 लाख 56 हजार 363 19 हजार 899 34 हजार 211
फ्रांस 1 लाख 32 हजार 591 14 हजार 393 27 हजार 186
जर्मनी 1 लाख 27 हजार 854 3,022 60 हजार 300
ब्रिटेन 84 हजार 991 10 हजार 612 77 हजार 663
चीन 82 हजार 052 3 हजार 339 344
ईरान 71 हजार 686 4 हजार 447 43 हजार 894
तुर्की 56 हजार 956 1 हजार 198 3 हजार 446
बेल्जियम 29 हजार 647 3 हजार 600 6,463

स्रोत: https://www.worldometers.info/coronavirus/

अमेरिका: 24 घंटे में 1,528 लोगों की मौत

सबसे ज्यादा प्रभावित अमेरिका और यहां के न्यूयॉर्क स्टेट में एक दिन में होने वाली मौतों में कमी आई है। देश में 24 घंटे में 1,528 की जान गई है। इनमें न्यूयॉर्क में केवल 758 की मौत हुई। एक दिन पहले देश में 1,920 और राज्य में 783 लोगों ने दम तोड़ा था। अब तक अमेरिका में 22 हजार 105 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, पांच लाख 60 हजार 425 लोस संक्रमित हैं। अमेरिकी राज्य टेक्सास में कोरोनावायरस से निपटने के लिए यहां के गवर्नर ग्रेग एबॉट ने डिजास्टर डिक्लेरेशन (आपदा घोषणा) को 30 दिनों के लिए बढ़ा दिया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एबॉट के हवाले से कहा कि डिजास्टर डिक्लेरेशन को विस्तार देने का फैसला इसलिए लिया गया है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संसाधन और क्षमता बनाए रख सकें।

  • न्यूयॉर्क के रियल स्टेट बिजनेसमैन और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के दोस्त स्टेनली चेरा की कोरोना से मौत हो गई। वे 70 साल के थे।
  • फेडरल इलेक्शन कमीशन के रिकॉर्ड के अनुसार, 2016 से 2019 तक स्टेनली ने ट्रम्प विक्ट्री ऑर्गेनाइजेशन को करीब चार करोड़ रु. (4 लाख 2 हजार 800 डॉलर) दिए थे।
  • न्यूयॉर्क में अब तक नौ हजार 385 लोगों की मौत हुई, जबकि एक लाख 89 हजार 415 संक्रमित हैं
  • न्यूयॉर्क के बाद सबसे ज्यादा प्रभानित न्यूजर्सी है, जहां अब तक दो हजार 350 लोगों की मौत हो चुकी है

इटली: 19 मार्च के बाद सबसे कम मौत
इटली में रविवार को 431 लोगों की मौत हुई। 19 मार्च के बाद मौतों का यह सबसे कम आंकड़ा है। शनिवर को यहां 619 की जान गई थी। यहा अमेरिका के बाद सबसे ज्यादा 19 हजार 899 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, एक लाख 56 हजार 363 लोग संक्रमित हैं। इटली में 9 मार्च से लगा लॉकडाउन सोमवार को खत्म हो रहा है। लेकिन, 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री ग्यूसेप कोंटे ने कहा था कि कोरोना के चलते लॉकडाउन तीन मई तक बढ़ाया जा सकता है।

फ्रांस: एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनात 1900 सैनिक आइसोलेट
फ्रांस के परमाणु शक्ति संपन्न एयरक्राफ्ट कैरियर चार्ल्स-डे-गुल्ले के  50 नौसैनिकों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद जहाज पर तैनात 1900 सैनिकों को आइसोलेट किया जाएगा। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उन्हें जहाज से निकालने के लिए ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। स दौरान यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि आगे संक्रमण का खतरा न हो। फ्रांस में भी मौतों की संख्या में कमी आई है। एक दिन में यहां 315 लोगों की जान गई। वहीं, एक दिन पहले 345 लग मारे गए थे। यहां अब तक 14 हजार 393 जान जा चुकी है, जबकि एक लाख 32 हजार 591 संक्रमित हैं।

चीन: 108 नए मामले
चीन के स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को बताया कि देश में कोरोना के 108 नए मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 98 मामले विदेशों से आए हुए लोगों के हैं। वहीं 10 स्थानीय लोग भी इसकी चपेट में आए हैं। इसमें हेइलोंगजियां प्रांत में सात और गुआंडोंग प्रांत में तीन मामले शामिल हैं। हुबेई प्रांत में दो और लोगों की मौत हुई है, जबकि छह नए केस दर्ज किए गए। यहां अब तक 82 हजार 160 लोग संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 3,341 की मौत हो चुकी है।

इजराइल: देश के पूर्व प्रमुख रब्बी डोरेन की मौत
इजराइल के पूर्व प्रमुख रब्बी एलियाहू बक्शी डोरेन की कोरोनावायरस से मौत हो गई। वे 79 साल के थे। जेरूशलेम के शेरे जेडेक मेडिकल सेंटर ने रविवार को इसकी जानकारी दी। अस्पताल प्रशाससन के अनुसार, वे कुछ दिनों पहले ही भर्ती हुए थे। रविवार को उनकी हालत बेहद खराब हो गई थी। कोरोना के अलावा उन्हें कई और बीमारियां भी थीं। उन्होंने 1993 से 2003 के बीच इजराइल के प्रमुख रब्बी के रूप में कार्य किया था। यहां अब तक 11 हजार 145 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं 103 की मौत हो चुकी है।

तुर्की: राष्ट्रपति ने गृह मंत्री का इस्तीफा लेने से इनकार किया
तुर्की के राष्ट्रपति रेजेप तैयप अर्दोआन ने गृह मंत्री सुलेमान सोयलू का इस्तीफा लेने से इनकार कर दिया। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए शॉर्ट नोटिस पर उन्होंने देश के 31 प्रांतों में 48 घंटे का कर्फ्यू लगा दिया। इसके बाद हजारों की संख्या में लोग दुकानों में पहुंचने लगे। लोगों ने न सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया और न ही मास्क लगाए। इसकी वजह से गृह मंत्री की चारों ओर आलोचना होने लगी।  इस वजह से रविवार रात उन्होंने राष्ट्रपति को इस्तीफा सौंप दिया। लेकिन राष्ट्रपति ने इस्तीफा स्वीकार नहीं किया, वे आगे भी सरकार के लिए कार्य करते रहेंगे। 10 अप्रैल को मंत्री ने 48 घंटे कर्फ्यू का ऐलान किया था। यहां कोरोना से अब तक लगभग 1200 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 56 हजार 956 संक्रमित हैं।

जापान: 530 नए मामले सामने आए
जापान के स्वास्थ्य मंत्री ने सोमवार को बताया कि देश में रविवार को कोरोनावायरस के 530 नए मामले सामने आए। डायमंड प्रिंसेस क्रूज के 712 संक्रमितों समेत सोमवार तक पूरे देश में लगभग 7,967 केस की पुष्टि हो चुकी है। यहां अब तक 123 लोगों की मौत हो चुकी है। रविवार को जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में वे कुछ पीते नजर आ रहे हैं और अपने पलतू कुत्ता के साथ आराम कर रहे हैं। ट्वीट के साथ उन्होंने लिखा- मैं अपने दोस्तों से नहीं मिल सकता। पार्टी भी नहीं कर सकता। ऐसे प्रतिबंधों से लोग सुरक्षित हैं। कुछ दिनों पहले जापान के सात प्रांतों में इमरजेंसी लगा दी गई थी।

दक्षिण अफ्रीका: कोरोना के मामले में वृद्धि

दक्षिण अफ्रीका में कोरोना के 145 नए मामले मिले हैं। यहां अब संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,173 हो गई है। वहीं अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्री ज्वेली मखीजे ने रविवार को बताया कि कोरोना के कारण अब तक कहीं से किसी नए मौत की रिपोर्ट नहीं मिली है। इसके चलते मृतकों के आंकड़ों में शनिवार से किसी तरह की वृद्धि दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि देश में संक्रमितों की संख्या में तेजी से वृद्धि का कारण पिछले सप्ताह देश में ज्यादा संख्या में हुई समुदाय जांच को माना जा रहा है। महामारी स्थानीय जेलों में भी फैल गई है। इस कारण 23 कर्मचारियों समेत तीन कैदी भी संक्रमित हो गए हैं।

चिली: 7,213 संक्रमित
कोरोना के कारण चिली में अब तक 80 लोगों की मौत हो चुकी है। सात हजार 213 लोग इससे संक्रमित हैं। सरकार की ओर से रविवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटों के दौरान चिली में कोरोना के 286 नए मामले दर्ज किए गए और सात लोगों की मौत हुई। यहां अब तक 2,059 लोग ठीक हो चुके हैं। चिली के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि जिन लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है उन्हें एहतियाती तौर पर लॉकडाउन में रहना पड़ेगा।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article एक हाथ से भूखे पाकिस्तानियों के लिए खाना मांग रहे इमरान खान तो दूसरे हाथ से UNSC में डाला कश्मीर पर पर्चा
Next Article कोरोना से देश में अब तक 9 हजार 412 मामले: 3 दिन बाद 800 से कम रहा संक्रमितों का आंकड़ा
Follow us on

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

अणुव्रत विश्व भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनलाल दुग्गड़ का दक्षिण मुंबई में स्वागत
social
November 22, 2026
अभिनेत्री और मशहूर न्यूट्रिशन क्लॉडिया सिएस्ला की दूसरी किताब ‘बियॉन्ड वेट लॉस’ सेहत को लेकर बदलेगी सोच!
entertainment
November 22, 2026
जुड़वां बच्चों की माँ बनने के बाद खुद से हुए ‘ब्रेकअप’ पर बोलीं श्रद्धा आर्या, “पुरानी श्रद्धा को अलविदा कहने का मौका भी नहीं मिला”
entertainment
November 22, 2026
‘ओएम: ऑपरेशन मोल’ में धनुष और साई पल्लवी की जोड़ी ने मचाया धमाल! साई के धांसू एक्शन अवतार पर फिदा हुए दर्शक
entertainment
November 22, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?