चेन्नई। टंडियारपेट तेरापंथ भवन में आचार्य श्री महाश्रमणजी के सुशिष्य, विद्वान, तपस्वी मुनि श्री ज्ञानेंद्रकुमारजी ठाणां 3 के सफलतम उत्तरार्ध चातुर्मास की परीसंपन्नता पर टंडियारपेट तेरापंथ ट्रस्ट के तत्वावधान में मंगल भावना समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
इस अवसर पर तेरापंथ ट्रस्ट टंडियारपेट के मुख्यट्रस्टी श्री इंद्रचंद डूंगरवाल, तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री विमल चिपड, टीपीएफ अध्यक्ष श्री अनिल लुणावत, महिला मंडल अध्यक्षा श्रीमती शांति दुधोडिया ने अपनी मंगल भावनाएं मुनि श्री के श्री चरणों में प्रस्तुत कर ज्ञात एवं अज्ञात भूलो के लिए क्षमा याचना की।
मंगलभावना के इसी क्रम में टंडियारपेट की युवाशक्ति ने सामूहिक गीतिका एवं स्थानीय महिला मंडल ने विदाई गीतिका द्वारा अपनी भावनाएं प्रस्तुत की। इस चातुर्मास में विभिन्न क्षेत्रों में सेवाएं देने वाले कार्यकर्ताओं का ट्रस्ट बोर्ड की ओर से सम्मान किया गया।
इस अवसर पर मुनि श्री ज्ञानेंद्रकुमारजी ने संपूर्ण श्रावक समाज को मंगल उद्बोधन प्रदान कर तप, जप एवं आध्यात्म की ओर बढ़ते रहने की प्रेरणा प्रदान की। मुनि श्री विनीतकुमारजी एवं मुनि श्री विमलेशकुमारजी ने युवाशक्ति को मंगलबोध प्रदान करते हुए मार्गवर्ती सेवा हेतु आह्वान किया।मंगलाचरण श्रीमती रेखा बाफणा एवं कार्यक्रम का सफल संचालन श्री देवीलाल हिरण ने किया।
चेन्नई में चातुर्मास की परिसंपन्नता पर मंगल भावना समारोह का आयोजन

