चेम्बूर। तेरापंथ भवन, चेम्बूर में अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा भव्य आयोजन किया गया। 80 वे स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में – ‘स्वतंत्रता के संदर्भ में अणुव्रत’ कार्यक्रम सफल रहा। उपस्थित श्रोताओं को सम्बोधित करते हुए विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने कहा – अंग्रेज शासन की भेदभाव और दमन की नीति ने भारतीयों में स्वतंत्रता की चिंगारी पैदा की। महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश ने आजादी पाई । आचार्य तुलसी उस वक्त युवा तेजस्वी आचार्य थे। उन्होंने अणुव्रत के माध्यम से चारित्रिक उत्थान का शंखनाद किया।
साध्वीश्री डा. योगक्षेम प्रभाजी ने अपने प्रखर वक्तव्य में कहा – देश ज्यों-ज्यों स्वतंत्रता की वर्षगांठ मना रहा है, देश का नैतिक स्तर रसातल में जा रहा है। मूल्यों का क्षरण हो रहा है। नशे की अंधी गलियों में युवक दिशाहीन हो रहे है। अणुव्रत की रोशनी उन्हें सही राह दिखा सकती है। अपेक्षा है अणुव्रत के नियमों से देश का हर नागरिक जिंदगी रोशन करें।
कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज वंदन के साथ हुआ। राष्ट्रगीत का सामूहिक संगान के पश्चात कार्यक्रम का द्वितीय चरण प्रारंभ हुआ । नमस्कार महामंत्र के सस्वर पाठ के पश्चात तेरापंथ महिला मंडल व अणुव्रत की बहनों ने साध्वी श्री द्वारा रचित गीत से मधुरस्वरों में मंगलाचरण किया।
अणुव्रत विश्व भारती के उपाध्यक्ष विनोद कोठारी ने अणुव्रत आचार संहिता का वाचन करवाया। अणुव्रत समिति के अध्यक्ष रमेश सोनी ने सदन में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज इस स्वतंत्रता दिवस पर हम केवल तिरंगे का नमन ही ना करें बल्कि यह संकल्प लें हम नशा मुक्ति ,नैतिकता, सद्भावना, पर्यावरण संरक्षण, और मानवीय मूल्य को अपने जीवन में अपना कर अणुव्रत के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएंगे,
पूर्व-अध्यक्ष रोशन मेहता नई पीढ़ी को नशे से दूर रहने का आव्हान किया व पारिवारिक रिश्तों में नजदीकी या लाने के लिए मोबाइल का प्रयोग कम करें। ते. सभा. चेम्बूर के पूर्व अध्यक्ष रमेश धोका ने अणुव्रत स्थापना की जानकारी दी व चेंबूर समाज की तरफ से सभी का स्वागत किया, सुंदर मंच संचालन उपाध्यक्ष श्रीमती सुमन चपलोत ने किया।
अणुव्रत समिति मुंबई द्वारा तेरापंथ सभा चेंबूर के पदाधिकारी को अणुव्रत आचार्य संहिता पट्ट भेंट किया गया भवन के लिए, साध्वी योगक्षेमप्रभाजी, साध्वी लावण्यप्रभाजी, साध्वी कुंदनयशाजी, साध्वी मुदितप्रभाजी एवं साध्वी मधुरप्रभाजी ने ‘अणुव्रत की अमर कहानी’ गीत की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम में मुंबई चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष मदन जी तातेड, अणुव्रत समिति वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोहर कच्छारा, कोषाध्यक्ष सुरेश मेहता, ए सी सी महाराष्ट्र प्रभारी कंचन सोनी, सह मंत्री कमलेश दुग्गड ,एसीसी से तरुण कोठारी, जॉन प्रभारी रतन कच्छारा, घेवरचंद सुराणा, सुशील हिरण, भंवर दास जैन, चंद्रप्रकाश बोहरा, चंद्र प्रकाश मेहता, अरविंद सोनी, मोना नौलखा, ललिता सोनी, कल्पना जैन, चेंबूर महिला मंडल अध्यक्ष ममता कच्छारा, चेंबूर क्षेत्रीय संयोजीका पूजा सियाल, ख्यालीलाल कोठारी, बसंत कुमठ, दिलीप धींग , अलका धींग, सीमा सोनी,पिंकी लोढ़ा,दीप्ति सोलंकी, सीमा बाफना, विद्या सोनी, उषा चपलोत, भेरूलाल , पिस्ता सोनी, पुष्पा सोनी, भाग्यवती , कैलाश परमार, रेखा कोठारी , कपिल मेहता, भारी वर्षा के बीच अणुव्रत के क्षेत्रीय संयोजक सहसंयोजक व अणुव्रत परिवार, चेंबूर श्रावक समाज व भाई-बहनों की अच्छी उपस्थिति रही। अणुव्रत समिति के सहमंत्री राकेश बड़ाला ने सबके प्रति आभार प्रकट किया।

