मुंबई। प्रेक्षा फाउंडेशन के निर्देशानुसार 20 जून 2025 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन प्रेक्षाध्यान योग साधना केंद्र,प्रेक्षा वाहिनी कांदिवली द्वारा सुबह 6.30 से 8-15 बजे तक किया गया। जिसमें लगभग 145 साधकों साधिकाओं ने भाग लिया।
कांदिवली महिला मंडल,ते .यु .प . कांदिवली, बोरीवली गोरेगांव तेरापंथी महिला मंडल कांदिवली ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने त्रिपदी वंदना के साथ किया सभी प्रेक्षा प्रशिक्षिकों ने प्रेक्षा गीत का संगान किया । केंद्र के संचालक एवं निर्देशक अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व भर के सभी योग प्रेमियों को शुभकामनाएं दी और योग पर अपना वक्तव्य भी दिया ।
प्रेक्षा प्रशिक्षिका श्रीमती विमला देवी दुगड ने यौगिक क्रियाएं और ध्यान करवाया ।
वरिष्ठ प्रेक्षा प्रशिक्षक पारसमल दुगड़ ने आसन प्राणायाम विभिन्न प्रयोग करवाये। श्रीमती विमला देवी दुगड़ ने आभार व्यक्त किया प्रेक्षा फाउंडेशन द्वारा संचालित सभी गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती विमला देवी दुगड़ ने सब का आभार व्यक्त किया शिविर में भाग लेने के लिए साधकों को प्रेरित किया।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कांदिवली में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

