डोंबिवली। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशानुसार श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिला मंडल मुंबई के तत्वावधान में तेरापंथ महिला मंडल डोबिंवली ने अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुभ शुरुआत संकल्प गीत व सुमधुर मंगलाचरण द्वारा हुई। तत्पश्चात सभी बहनों को एक माह के लिए चार लोगस्स का ध्यान प्रतिदिन करने का संकल्प करवाया।
मंडल संयोजिका श्रीमती सरोज सिंघवी ने सभी बहनों का स्वागत अभिनंदन किया।साथ ही मुख्य वक्ता व निर्णायक के रूप में पधारी सुश्री विजया श्री गुप्ता श्रीमती रेखा कच्छारा श्रीमती दीपिका बड़ाला व केक और कुकीज़ सिखाने के लिए पधारी श्रीमती निशा कोठारी अंहिसा रोज़गार कैन्द्र की श्रीमती माधुरी मैडम व बहनों का स्वागत अभिनंदन किया। नारी बने अहिंसा की सैनानी भाषण प्रतियोगिता में सात बहनों ने बहुत ही सुंदर शब्दावली के साथ जोशिला प्रस्तुतीकरण किया।
निर्णायक के सफल निर्णय से प्रथम श्रीमती प्रेक्षा ढिलीवाल द्वितीय श्रीमती रेखा कच्छारा तृतीय श्रीमती मीना धाकड रही। मुख्य वक़्ता सुश्री विजयाश्री ने अंहिसा को हम सब जीवन में अपनाए इसके लिए ज़रूरी है कि गांधीजी की हाथ में एक मशाल से कुछ नहीं होने वाला है हम सब को एक मशाल लेकर आगे बढ़ना है और हिंसा को कम करना है। श्रीमती रेखाजी ने दैनिक जीवन चर्या में होने वाली हिंसा को कैसे हम विवेकपूर्ण अहिंसा से काम कर सकते है इस बारे में बताएँ। दिपावली की अगवानी पर केक कुकीज़ सिखाने की कार्यशाला में अंहिसा रोज़गार कैन्द्र की बहनों ने बहुत उत्साह दिखाया। कार्यक्रम का कुशल संचालन सह संयोजिका पिंकी परमार व आभार ज्ञापन सह संयोजिका रश्मी बडाला ने किया मुंबई पदाधिकारीगण एवं मार्गदर्शिका परार्मर्शिका कार्यकारिणी सभी 75 बहनों की अच्छी उपस्थिति से अंहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला सफलतम रही।
डोबिंवली में अहिंसा प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन
Leave a comment
Leave a comment