भायंदर। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल द्वारा निर्देशित भाइदंर महिला मंडल द्वारा आयोजित मई महीने की कार्यशाला “महाश्रमणोस्तु मंगलम” का आयोजन दिनांक 17/5/2024 को तेरापंथ भवन भाइदंर में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत संरक्षिका और परामर्शक बहनों द्वारा नमस्कार महामंत्र से हुई। उसके पश्चात महिला मंडल बहनों द्वारा प्रेरणा गीत से मंगलाचरण हुआ। महिला मंडल अध्यक्ष उर्मिला जी हिंगड़ ने स्वागत भाषण दिया सभी बहनों का स्वागत किया और उन्होंने आचार्य सपंदा के आठ प्रकार बताए उसमें से उन्होंने दो सपंदा द्वारा अपने विचार व्यक्त किया।
सहमंत्री हेमा जी वागरेचा ने महाश्रमण अष्टकम का सगांन किया।निर्मला जी बेद, ममता जी लोढ़ा,समता जी दुगड़ ने महाश्रमण जी पर कविता सुनाई।
आचार्य श्री महाश्रमण जी की पुस्तक परम सुख का पथ पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें 8 बहनों ने भाग लिया। जिनके 4 ग्रुप बनाए। उपाध्यक्ष मनीषा जी दुगड़ और सहमंत्री ममता जी लोढ़ा ने बहुत ही रोचक तरीके से प्रतियोगिता करवाई।जिनके विनर रहे – 1.निर्मला जी बेद और समता जी दुगड़ 2. दीपिका जी बुच्चा और सुनीताजी मेहता। कार्यक्रम का सफल संचालन उपाध्यक्ष मनीषा जी दुगड़ ने किया। लगभग 30 बहनों की उपस्थिति रही।
– पारस कच्छारा, भायंदर
भायंदर महिला मंडल ने किया “महाश्रमणोस्तु मंगलम” कार्यशालाका आयोजन
Leave a comment
Leave a comment