नई दिल्ली:टीम इंडिया के उपकप्तान रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में शामिल नहीं होंगे। न्यूजीलैंड में टी-20 सीरीज के दौरान रोहित शर्मा को चोट लगी थी, जिसके बाद वह न्यूजीलैंड के बचे हुए दौरे से बाहर हो गए थे। रोहित न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा भी नहीं थे। भारतीय ओपनर अपने इलाज के लिए वापस भारत वापस आ गए हैं। रोहित शर्मा पिछले दिनों एक चैट शो में शामिल हुए थे। उनसे एक दिलचस्प सवाल पूछा गया, किसी खेल में शामिल होने की सही उम्र क्या है? रोहित ने इसका जवाब देते हुए कहा
कि एक सपने या जुनून को साकार करने की कोई उम्र नहीं होती। उन्होंने कहा कि हमें अपने सपनों को कभी नहीं छोड़ना चाहिए।
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस सवाल का जवाब देते हुए ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज माइकल हसी का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हसी ने 30 साल की उम्र में डेब्यू किया था। वह 6-7 साल खेले और मिस्टर क्रिकेटर कहे गए। हम उनसे बहुत कुछ सीख सकते हैं। किसी भी खेल को शुरू करने की कोई उम्र नहीं होती।”
इंडिया टुडे में छपी एक खबर के मुताबिक, रोहित शर्मा ने फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो भी जिक्र किया, जिन्होंने बड़े होते समय भयंकर कष्ट उठाए। बहुत छोटी उम्र में उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। रोहित ने कहा, ”रोनाल्डो एक उदाहरण हैं। उनकी मां ने उन्हें पाला पोसा, लेकिन देखिए आज वह कहां है।”
इस बीच टेस्ट सीरीज से पहले रवि शास्त्री ने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों से पहले कहा, ”हमें लॉर्ड्स में खेलने के लिए पूरे 100 अंकों की जरूरत है। छह में से दो टेस्ट मैचों में विदेशी पिचों पर जीत हमें आगे रखेगी। हमें दो टेस्ट न्यूजीलैंड के खिलाफ और चार टेस्ट इसी साल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने हैं। इनमें जीत हासिल करना हमारा लक्ष्य है।”
सपने या पैशन को पूरा करने की कोई उम्र नहीं होती: रोहित शर्मा
Leave a comment
Leave a comment