- अखण्ड पुण्य के महापुज्य हैं-आचार्य महाश्रमण – साध्वी श्री मंगल प्रज्ञा
गोरेगांव (मुंबई)। तेरापंथ भवन में साध्वीश्री डॉ मंगलप्रज्ञाजी के सान्निध्य में महातपस्वी आचार्य श्री महाष्ठमण जी का 63 वां जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर उद्बोधन प्रदान करते हुए साध्वीश्री जी ने कहा- विश्वकल्याण में अपने आपको नियोजित करने वाले आचार्यश्री तुलसी, महाप्रज्ञ और महाश्रमण जैसे विरले महा- पुरुष कोई कोई होते हैं। व्यक्ति जन्म से महान नहीं बनता, अपने सत्कर्मों मानवीय विशिष्ट अवदानों से महान बनता हे और भगवान की तरह जन-जन का पूज्य बन जाता है। आचार्य श्री महाश्रमण जी ने यात्राओं के माध्यम से जन-जन में अध्यात्म की शक्ति सम्प्रेषित की है, आज हर भक्त अनन्य भक्ति के साथ, आपकी शरण पाकर गौरव की अनुभूति कर रहा है। महायायावर बनकर देश विदेश में महावीर के प्रतिनिधि के रूप में अहिंसा की भावना संखनाद किया। अनेक विंघ्य बाधाएं आई पर अटल हिमालय की तरह दृढ़ संकल्पी बनकर स्वयं कष्ट सहे और सहिष्णुता की प्रेरणा प्रदान की। अपनी कार्य शक्ति से विजयी बने। हर व्यक्ति शांति के साथ जीवन जीए- यह आपका अमर संदेश हे नए-नए रास्ते खोजकर भटके मानव को संभाल रहे हैं।
साध्वीश्री जी ने कहा- आज गोरेगांव में हम सभी आचार्य प्रवर का 63 वां जन्म दिवस मना रहे हैं। 6 और 3 की गुन – मय 9 संख्या अखण्ड है। महातपस्वी आचार्य श्री अखण्ड पुण्य पुरुष है। आपकी पावन शासना हमें दीर्घ काल तक मिलती रहे। तेरापंथ धर्मसंघ आपके नेतृत्व में विकासमयी साधना करता रहे।
साध्वी वृंद के मंगलाचरण से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। गोरेगांव नव मनोनीत तेरापंथ सभा अध्यक्ष अशोक जी चौधरी, तेरापंथ युवक परिषद अध्यक्ष रमेश जी सिंघवी तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा प्रतिमाजी जी सांखला ने अपने भाव सुमनों से पूज्य गुरुदेव की अभ्यर्थना की। अणुव्रत समिति संयोजक़ डिम्पल हिरन ने विचार व्यक्त किए। तेरापंथ महिला मंडल एवं तेरापंथ सभा गोरेगांव ने गीतों की अलग-अलग सौम्य प्रस्तुति दी। तेरापंथ किशोर मण्डल एवं कन्या मण्डल ने नए अंदाज में महाश्रमण अभिवंदना की। जाने तारों सितारों के मन की बात,”आज तक न्यूज चैनल के साथ” नाटक के माध्यम से ज्ञानशाला के बच्चे ने गुरुदेव के प्रति शुभांजलि प्रस्तुत की।
साध्वी सुदर्शना प्रभा जी, साध्वी राजुल प्रभा जी, साध्वी चैतन्य प्रभा जी साध्वी शौर्य प्रभा जी ने जन्म दिवस मुबारक हों ” गीत का सामूहिक संगान कर परिषद को महाश्रमण मय बना दिया।
साध्वी शोर्यप्रभा जी ने कहा- आज शुभ संयोग हे मेरी संसार पक्षीय जन्मभूमि पर तेरापंथ सरताज आचार्य महाश्रमण जी का जन्म दिवस मनाया जा रहा है, में प्रत्यक्षतः संयम प्रदाता की अभ्यर्थना न कर सकी, आज में सर्वात्मना, महायोगिराज के श्रीचरणों में श्रद्धाप्रवति करती हुई कामना करती हुई आप श्री की तेजोमयी शासना में मेरे जीवन का सद्विकास होता रहे। कार्यक्रम का कुशल संचालन साध्वी श्री डॉ राजुल प्रभाजी नें किया!
इस अवसर पर तेरापंथ सभा गोरेगांव को, नवमनोनीत आयोजित अध्यक्ष अशोक जी चौधरी को तेरापंथ महासभा के सदस्य राजेन्द्र जी मुणोत ने अध्यक्ष पद की शपथ दिलवाई, नवमनोनीत अध्यक्ष नें अपनी टीम की घोषणा की। नवगठित टीम को निवर्तमान अध्यक्ष चतरलाल जी सिंघवी ने शपथ दिलवाई।
– विकास धाकड़