हैदराबाद। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद राहुल गांधी द्वारा निकाली जा रही ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शुक्रवार को पार्टी के कई राज्यों के नेताओं होकर एकजुटता दिखाई। यात्रा में संचार के प्रभारी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि यह ‘‘लघु भारत जोड़ो’’ यात्रा है जिसमें विभिन्न राज्यों के नेता राहुल के साथ पदयात्रा करने आ रहे हैं।. इस दौरान तेलंगाना के पार्टी नेता और कार्यकर्ता भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए।
बता दें कि कांग्रेस की भारत जोड़ यात्रा का तेलंगाना चरण शुरु हो रहा है। भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में 7 नवंबर तक चलेगी। इसके बाद ये अगले पड़ाव की ओर रवाना होगी। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी रोजाना करीब 20 से 25 किलोमीटर चलेंगे और 375 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा तेलंगाना में 19 विधानसभा और सात संसदीय क्षेत्रों को कवर करेगी।
दरअसल, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का आज 50वां दिन है। बीते रविवार को भारत जोड़ो यात्रा पर ब्रेक लग गया था। सांसद राहुल गांधी को कांग्रेस के नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की ताजपोशी के लिए दिल्ली जाना पड़ा था। जिसके कारण तीन दिन तक भारत जोड़ो यात्रा रुकी रही।
राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ में कई राज्यों के नेता हुए शामिल
Leave a comment
Leave a comment