बीकानेर। आचार्य श्री महाश्रमण जी की शिष्या साध्वी अर्हत प्रभा जी डॉक्टर समणी ज्योति प्रज्ञा जी के सानिध्य में महक संयम की कार्यक्रम में साध्वी संवरयसा जी व डॉक्टर समणी मानस प्रज्ञा जी का रजत जयंती वर्ष का भव्य कार्यक्रम मनाया गया । कार्यक्रम ऑनलाइन वह ऑफलाइन ढंग से प्रस्तुत किया गया।
परम पूज्य आचार्य श्री महाश्रमण जी के संदेश का वाचन साध्वी अर्हत प्रभा जी व साध्वी प्रमुखा विश्रुत विभा जी के संदेश का साध्वी गुणप्रेक्षा जी ने वाचन किया।
वर्धापना करते हुए साध्वी रिद्धि श्री जी साध्वी हेमंत प्रभा जी अपने विचार रखे। साध्वी संवरयश जी व डा. समणी मानस प्रज्ञा जी 25 बसंत के अनुभवों को शब्द चित्र से सुंदर प्रस्तुति दी। पूर्वी ,जिया ,गर्वी ,डीजे ,आदि बच्चों ने नृत्य के माध्यम से बधाइयां प्रस्तुत की पारिवारिक जनों में उत्साह और उमंग के साथ 25 व्यक्तियों ने एक साथ मिलकर के लो बधाइयां लो बधाइयां गीत को प्रस्तुत किया।
चित्रदुर्ग महिला मंडल की अध्यक्ष कंचन जीरावला , नरपत लोड़ा महिला मंडल अध्यक्ष प्रेमलता नौलखा व तेरापंथ समाज के अध्यक्ष पदम जी बोथरा ने मंगल कामनाएं व्यक्ति की पाली से समागत विनीता बेगानी। अरिहंत जी नवीन छाजेड़ आदि ने शुभकामनाओं के साथ आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार किया। इस अवसर पर गायक तुषार, मेघा, अशोक जी आदि संपूर्ण छाजेड़ परिवार बालड़, लोढ़ा, जीरावला , बाफना, चोपड़ा, आदि परिवारों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉक्टर ज्योति प्रज्ञा जी ने किया। इस कार्यक्रम की सफलता का श्रेय साध्वी अर्हत प्रभाजी , डॉक्टर समणी ज्योति प्रज्ञा जी को हैं।
महक संयम कीः बीकानेर में साध्वी संवरयसा जी व डॉक्टर समणी मानस प्रज्ञा जी की रजत जयंती वर्ष का भव्य कार्यक्रम
Leave a comment
Leave a comment