मुंबई। क्षमायाचना के पावन अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथ महिलामण्डल मुंबई द्वारा 2 सितंबर शुक्रवार के दिन मुंबई में बिराजित सभी चारित्र आत्माओ के दर्शनार्थ एवं सामुहिक क्षमायाचना हेतु मुंबई महिलामण्डल अध्यक्ष श्रीमती रचनाजी हिरण अपनी टीम के साथ पधारे।
साथ ही निर्वतमान राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमुदजी कच्छारा, निर्वतमान महामंत्री तरुणाजी बोहरा, पूर्वाध्यक्ष कांताजी तांतेड़, निर्मलाजी चण्डालिया, भाग्यश्री जी कच्छारा,कोषाध्यक्ष सुनिताजी सुतरिया ,सहमंत्री सरोजजी सिंघवी कार्यकारिणी सदस्य चन्दाजी कोठारी, सारिका जी बाफना, रमिलाजी बड़ाला , कांताजी बच्छावत, इंद्राजी चंडालिया व क्षेत्र की बहिनों ने भी सहभागिता दी।
सर्वप्रथम चेंबूर में प्रोफेसर मुनिश्री महेन्द्रकुमारजी एवं साधुवृन्द, भायंदर में शासनश्री साध्वी विधावतीजी एवं साध्वीवृन्द, ठाणे में शासनश्री साध्वीश्री जिनरेखाजी एवं साध्वीवृन्द, कालबादेवी में शासनश्री साध्वीश्री सोमलताजी एवं साध्वीवृन्द, वाशी में साध्वीश्री पंकजश्रीजी एवं साध्वीवृन्द, विलेपार्ले में साध्वीश्री राकेशकुमारी एवं साध्वीवृन्द, कांदीवली में साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी एवं साध्वीवृन्द, घाटकोपर में साध्वीश्री संयमलताजी एवं साध्वीवृन्द, , व मुलुंड में समणी निर्देशिका विनीतप्रज्ञाजी , समणी जगतप्रज्ञाजी के दर्शन एवं क्षमायाचना प्रेषित की तथा सभी चारित्र आत्माओ ने मंगल प्रेरणा प्रदान की।
तेरापंथ महिला मंडल का चारित्रात्माओं के दर्शन कर सामूहिक क्षमायाचना
Leave a comment
Leave a comment