भायंदर। युगप्रधान आचार्य श्री महाश्रमणजी की विदुषी शिष्या शासन श्री साध्वी श्री विद्यावतीजी ‘द्वितीय’ ठाणा 5 के सान्निध्य में व्याग, तप एवं जय के साथ संवत्सरी महापर्व मनाया गया। साध्वी श्री प्रेरणाश्रीजी के प्राकृ वक्तव्य के पश्चात् ध्यान एवं जप का प्रयोग करवाया गया। साध्वी श्री विद्यावतीजी ने प्रवचन में जैन परंपरा का इतिहास, पर्युषण की महत्ता, भगवान महावीर का साधना काल एवं तेरापंथ की आचार्य परंपरा का मार्मिक एवं सारगर्भित विवेचन किया। साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने महासती चंदनबाला के जीवन पर प्रकाश डाला ‘ साध्वी श्री मृदुयशाजी,साध्वी श्री ऋद्धियशाजी जैन धर्म के प्रभावक आचार्यों के जीवन से अवगत कराया।एंव भगवती जी भंडारी ने तिर्थंकर के जिवन पर प्रकाश डाला वंदना सुराणा, ज्ञानशाला, कुलदीप, अशोकजी आदि ने गीत प्रस्तुत किया। सात दिनों तक नमस्कार महामंत्र का अखण्ड जप चला। शाम को सामूहिक प्रतिक्रमण में शानदार उपस्थिति रही। लगभग दो सौ भाई बहिनों ने पौषध व्रत का पालन किया) तेयुप से नीरज आच्छा ने मेघा बल्ड ड्राइव पर विचार व्यक्त किये।
भाजपा जिलाध्यक्ष मीरां भयंदर के रवि व्यास मीरां भायंदर जिला उपाध्यक्ष हनुमानमलजी पारख, जिला सचिव पूनमजी बरडिया, जैन प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष अजय भंसाली एवं नगर सेवक सुरेश खण्डेलवाल ने मेघा ब्लड ड्राइव के बेनर का अनावरण किया। साढ़े नौ घंटे तक प्रवचन का क्रम अनवरत चला। दूसरे दिन क्षमायाचना दिवस मनाया गया। साध्वी श्री प्रेरणाश्रीजी, साध्वी श्री मृदुयशाजी एवं साध्वी श्री ऋद्धियशाजी ने मंगलाचरण किया। श्रावक श्राविका समुदाय ने श्रद्धेय आचार्यवर, साध्वी प्रमुखाश्रीजी, साध्वी श्री विद्यावतीजी ठाणा 5 से एवं मुंबई में प्रवासित सभी चारित्रात्माओं से खमतखामणा किया एवं श्रावक श्राविकाओं ने परस्पर क्षमायाचना की।
साध्वी श्री विद्यावतीजी ने कहा- आज के दिन परस्पर की कटुता मिटाकर एवं राग द्वेष से दूर हटकर मैत्री की गंगा में डुबकी लेकर आत्मा को निर्मल एवं पवित्र बनाना है। साध्वी श्री प्रियंवदाजी ने विचार व्यक्त किये। भगवतीलालजी भंडारी, राकेश बागरेचा, भगवतीलालजी बागरेचा, महेन्द्रजी बागरेचा, श्रीमती उर्मिला हिंगड, पूनमजी बरडिया, ज्ञानशाला, मानव बरलोटा, श्रुति फूलफगर आदि ने अपने विचार व्यक्त किये एवं खमतखामणा किया। कार्यक्रम का संचालन तेरापंथ सभा के मंत्री रूपचंदजी गोठी ने किया दिनेशजी आच्छा, विजयजी बोकडिया, दिलीप जी बापना, विनोद डांगी,विकास बडाला, ललित भंडारी, भूपेन्द्र बागरेचा, राकेशजी बागरेचा, धीरज बागरेचा आदि सक्रिय रहे।
सामुहिक पारणा के प्रायोजक के रुप मे स्व. अम्बाबाई सोहनलाल जी, संजु देवी दिलीप कुमार जी, आस्था तपेश कुमार जी, प्रेक्षा अभय कुमार जी भायंदर (नमाणा) रहे। यह जानकारी मिडिया प्रभारी भुपेन्द्र वागरेचा ने दी।
- समाचार प्रदाताः अभातेयुप जैन तेरापंथ न्यूज से भायंदर से पारस कच्छारा