– वित्त विशेषज्ञ भरतकुमार सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरी दुनिया का शांतिदूत बनाने के साथ संपूर्ण विश्व की एक सरकार बनाए जाने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखकर अपील की हैं।भगवान महावीर जन्मवाचन के अवसर पर मुंबई के मशहूर वित्त विशेषज्ञ भरतकुमार सोलंकी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संपूर्ण मानव जाति के कल्याण हेतु शांतिदूत बनने की अपील करते हुए उन्हें ईमेल और ट्विटर के माध्यम से एक पत्र भेजा है।
पत्र के माध्यम से सोलंकी ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री पद पर लगातार तीसरे टर्म की भारी जीत के बाद आपको देश के भावी प्रधानमंत्री के रूप में देखा गया और गत 8 वर्षों से आप देश के प्रधानमंत्री पद पर कार्यरत हैं। अमेरिकी डेटा इंटेलिजेंस सर्वे के मुताबिक एक बार फिर आपको दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता माना गया हैं। पिछले दो साल से इस रेटिंग में आप लगातार टॉप पर बने हुए हैं।
लगातार तीन बार मुख्यमंत्री और दो बार प्रधानमंत्री पद पर रहते हुए अगली बार आपको संपूर्ण दुनिया की एक विश्व-सरकार के मुखिया के रूप में देखा जा रहा हैं। संपूर्ण मानव जाति के कल्याण हेतु पूरी दुनिया की एक सरकार बनाने के लिए आपको आगे बढ़ना हैं। दुनिया भर में हो रहे युद्ध और उसकी तैयारियों में करोड़ों-अरबों डॉलर की बजट राशि को लोगों के कल्याण में खर्च किया जा सकता हैं और यह तभी संभव हैं जब पूरे विश्व की एक केंद्रीय सरकार बने। एक विश्व स्तरीय केंद्रीय सरकार के साथ एक विश्व पुलिस दल का गठन किया जाए, उदाहरण के रूप में जैसे हमारे देश के किसी अंतर राज्य सीमा पर कोई विवाद हो तो केंद्रीय पोलिस शांति व्यवस्था को सुचारु करती हैं। ठीक इसी तरह एक विश्व की पोलिस फ़ोर्स बने जो दुनिया भर के देशों की सीमा रेखा पर विवाद होने पर वह उनसे निपटे। विश्व सरकार के प्रथम कदम के रूप में हम एसिया महाद्वीप में एक संयुक्त सरकार का गठन कर सकते हैं। इसी कड़ी में भारतीय करेंसी का संपूर्ण डिजिटलाईजेशन भी किया जा सकता हैं।
भारत दुनिया का प्रथम राष्ट्र होगा यदि हम केश करेंसी को तुरंत प्रभाव से बंद कर दे और संपूर्ण केशलेस ऑनलाइन पद्धति को लागू करें।