मुम्बई।आचार्य श्री महाश्रमण चातुर्मास प्रवास व्यवस्था समिति मुम्बई द्वारा परम आराध्य आचार्य श्री महाश्रमणजी के मुंबई चातुर्मास २०२३ अंतर्गत श्रावक -श्राविका द्वारा स्वेच्छिक सेवा कार्य हेतु निवेदन गूगल लिंक का अनावरण तेरापंथ भवन चेम्बूर के प्रांगण में हुआ।
आचार्य श्री महाश्रमणजी के आज्ञानुवर्ती प्रोफेसर मुनिश्री महेंद्र कुमारजी एवं सहवर्ती मुनिवर के सन्निधि में आज चातुर्मास व्यवस्था समिति के अध्यक्ष श्री मदनलालजी तातेड़ ने अपने व्यक्तत्व मे कहा मुंबई के हर श्रावक श्राविका का चितंन है की पुज्यप्रवर का मुंबई चातुर्मास सफल ही नहीं सफलतम बने। व्यवस्थाओं के दृष्टिकोण से सफलतम बनाने के लिए उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं की सेना चाहिए। हमारा प्रयास है की हम मुंबई के हर कार्यकर्ता को जोड़कर उसके कोशल के आधार पर उसके रुचिकर सेवा कार्य में जोड़ सके।इसी चिंतन के अनुरूप हम आज यह गूगल फार्म का मुनिश्री के सानिध्य में अनावरण कर रहें है। जिससे हमें मुंबई में प्रवासीत तेरापंथ समाज के श्रावक श्राविका कार्यकर्ताओ का विवरण हमें प्राप्त हो सकेगा एवं कार्यकर्ता रूप में छुपी हुई अनेक नई प्रतिभा भी समाज के सामने आयेंगी जिनके श्रम एवं समय का सम्यक् नियोजन कर हम पुज्यप्रवर के चातुर्मास को सफलतम बनाने में सिद्ध होंगे।कार्यकर्ता से प्राप्त स्वेच्छिक सेवा कार्य विवरण को समय समय पर स्थानीय सभा युवक परिषद महिला मंडल से साझा किया जायेगा। जिससे उस क्षेत्र की सामुहिक सेवा कार्य के रूप में उस क्षेत्र के कार्यकर्ता को जोड़ा जा सकेगा। आज मुंबई के समस्त श्रावक श्राविका कार्यकर्ताओ से निवेदन करता हूँ की आप जल्द से जल्द अपने रुचिकर सेवा कार्य एवं चातुर्मास को सफलतम बनाने में आपके कोई सुझाव हो तो इस गूगल फार्म में ज़रूर भरकर भेजे।
इस अवसर पर प्रवास व्यवस्था समिति के मुख्य प्रबंधक मनोहर गोखरू, महामंत्री सुरेंद्र कोठारी, महेश बाफना कोषाध्यक्ष गोतम कोठारी, महासभा उपाध्यक्ष अशोक तातेड सभा के कार्याध्यक्ष नवरत्न गन्ना मंत्री दिपक डागलीया,अभातेयुप निर्वतमान अध्यक्ष संदीप कोठारी अणुव्रत समिति की अध्यक्षा कंचन सोनी चेंबुर सभा मंत्री रिूकु बाफना तेयुप मंत्री दिपक पटवारी विमल सोनी के साथ चेंबुर एवं आसपास के क्षेत्रों के श्रावक समाज की उपस्थिति में लोकार्पण किया गया।
मुम्बई चातुर्मास – 2023 : स्वेच्छिक सेवा कार्य हेतु निवेदन गूगल लिंक का अनावरण
Leave a comment
Leave a comment