मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई की वार्षिक सभा का आयोजन आचार्य महाप्रज्ञ स्कूल में शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी आदि ठाणा 5 के सानिध्य में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत साध्वी श्री जागृत प्रभा जी ने नमस्कार महामंत्र द्वारा की। मंगलाचरण की सुंदर प्रस्तुति दक्षिण मुंबई महिला मंडल द्वारा दी गई। संयोजिका रेखा जी धाकड़ ने सभी का स्वागत किया। सह संयोजिका सविता जी कच्छारा ने विगत वर्ष में महिला मंडल द्वारा जो भी कार्यक्रम हुए उससे सभी को अवगत कराया।
संयोजिका प्रीति जी डागलिया ने गत वर्ष हुए सभी आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया एवं अखिल भारतीय महिला मंडल द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी, जिसे सदन ने ओम अर्हम की ध्वनि के द्वारा आय-व्यय के ब्योरे को पारित किया। संयोजिका वनिता जी धाकड़ ने तत्व ज्ञान परीक्षा, नारी लोक, आगम स्वाध्याय, संस्कृत अध्ययन आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। कन्या मंडल प्रभारी रेखा जी कच्छारा ने आवश्यक सूचनाएं दी। कन्या मंडल संयोजिका रुचि बोराना ने कन्या मंडल द्वारा किए गए गत वर्ष के कार्यक्रमों की जानकारी दी। ज्ञानशाला आंचलिक सह संयोजिका राजश्री जी कच्छारा ने ज्ञानशाला में अधिक से अधिक बच्चे आए इसकी प्रेरणा दी। दक्षिण मुंबई सभा के मंत्री दिनेश जी धाकड़ ने महिला मंडल के कार्यों की प्रशंसा की एवं आगामी कार्यों के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की। मुंबई महिला मंडल की उपाध्यक्षा श्वेता जी सुराणा ने अपने वक्तव्य से आगामी सभी कार्यक्रमों के लिए प्रेरित किया।
शासन श्री साध्वी श्री सोमलता जी ने प्रेरणा पाथेय प्रदान किया। संयोजिका भावना जी धाकड़ ने कार्यक्रम का बहुत ही सुंदर संचालन किया। सह संयोजिका अनीता जी धींग ने सभी का आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम में दक्षिण मुंबई सभा के मंत्री दिनेश जी धाकड़ की विशेष उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में मुंबई महिला मंडल उपाध्यक्ष श्वेता जी सुराणा, मुंबई अणुव्रत समिति कोषाध्यक्षा लतिका जी डागलिया, सेवा समिति से पुष्पा जी कच्छारा, विशेष सहयोगी रेनू जी डागलिया, भावना जी वागरेचा, भारती जी जवेरी, शिल्पा जी मेहता, ज्ञानशाला आंचलिक सह संयोजिका राजश्री जी कच्छारा, दक्षिण मुंबई कन्या मंडल प्रभारी रेखा जी कच्छारा संयोजिका रेखा जी धाकड़, भावना जी धाकड़, प्रीति जी डागलिया सह संयोजिका वनिता जी धाकड़, सविता जी कच्छारा, संगीता राठौड़, हिना जी सियाल, प्रसन्न जी कोठारी, अनीता जी धींग सहित लगभग 35 बहनों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन मंगल पाठ द्वारा हुआ।
तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई की वार्षिक साधारण सभा संपन्न
Leave a comment
Leave a comment