बस्ती:- उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय कार्यकारिणी का चुनाव बृहस्पतिवार को संपन्न हुआ। प्रदेश कमेटी द्वारा नामित सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष रणजीत गौतम की देखरेख में कलेक्ट्रेट स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद कार्यालय में हुए चुनाव में अजय कुमार आर्य नौवीं बार जिलाध्यक्ष चुने गए।
चुनाव में मनसाराम चौधरी को जिला मंत्री, अशोक कुमार चौहान को कोषाध्यक्ष, अमित चक्रवर्ती को संगठन मंत्री तथा भरत कुमार को सम्प्रेक्षक (लेखा परीक्षक) निर्विरोध चुना गया।
चुनाव अधिकारी रणजीत गौतम ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए तीन उम्मीदवारों ने नामांकन किया था, लेकिन बाद में अन्य ने नाम वापस ले लिया, जिससे अजय कुमार आर्य निर्विरोध जिलाध्यक्ष चुने गए। मंत्री पद पर दो नामांकन आए, जिसमें एक प्रत्याशी के पर्चा वापस लेने के बाद मनसाराम चौधरी जिला मंत्री बने। कोषाध्यक्ष पद पर भी दो नामांकन थे, लालजी चौधरी के नाम वापस लेने पर अशोक चौहान चुने गए। भरत कुमार सम्प्रेक्षक पद पर निर्विरोध निर्वाचित हुए।
इस अवसर पर इंजी. अभिषेक सिंह, अखिलेश पाठक, अशोक सिंह, मुकेश सोनकर, राकेश पांडेय, सुभाष चन्द्र मिश्रा, संतोष कुमार राव, गौतम कुमार, राजीव कुमार, अजीज अहमद, महेन्द्र कुमार, संजय यादव, रूपनरायन, जयश्री और बजरंगी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।
