मुंबई। अनुविभा के तत्वावधान एवं अणुव्रत समिति मुंबई के निर्देशन में क्षेत्रीय अणुव्रत समिति सांताक्रुज विले पार्ले खार बांद्रा द्वारा आज दिन 6/10/2026 को अनुशासन दिवस का आयोजन सांताक्रुज ज्ञानशाला के बच्चों के साथ किया गया*।
कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र से किया गया।
संयोजिका मोना जी नौलखा ने सभी बच्चों को अनुशासन क्या है? इस पर एक लाइन में उतर देने को कहा।सभी बच्चों ने बहुत ही सुंदर उत्तर दिये और अपने जीवन में अनुशासित रहने का संकल्प भी लिया।ज्ञानशाला प्रशिक्षिका सुनीता जी कोठारी ने सभी का स्वागत किया, मुख्य प्रशिक्षिका आशा जी कोठारी एवं सभी प्रशिक्षिकाओं का सहयोग रहा ,आभार ज्ञापन क्षेत्रीय अणुव्रत team से मधु जी कच्छारा ने किया।
अणुव्रत उद्बोधन सप्ताह: विलेपार्ले में अनुशासन दिवस का आयोजन

