नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के आज 198 नए मामले सामने आए हैं। इनमें से महाराष्ट्र में 82, उत्तरप्रदेश में 30, मध्यप्रदेश और गुजरात में 22-22, पश्चिम बंगाल में 18, आंध्रप्रदेश में 12, राजस्थान में 11 और असम में 1 मरीज मिला। इसके साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 9 हजार 412 हो गई है। रविवार को 759 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। तीन दिन बाद यह आंकड़ा 800 से नीचे आया। इससे पहले 9 अप्रैल को 813, 10 अप्रैल को 871 और 11 अप्रैल को 854 संक्रमित पाए गए थे। कल नगालैंड में पहला कोरोना संक्रमित मिला। इसके साथ ही देश के 26 राज्य और 7 केंद्र शासित प्रदेश इस बीमारी की जद में आ गए। ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट और राज्य सरकारों के आंकड़ों के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।
कोरोना से संबंधित कुछ अहम अपडेट
- राजस्थान में कोटा के वल्लभवाड़ी इलाके में सीसीटीवी फुटेज में कुछ महिलाएं पॉलिथिन में थूककर उन्हें घरों में फेंकते देखी गईं। इसके बाद इलाके को सैनिटाइज किया गया। आरोपियों की तलाश की जा रही है। महामारी की वजह से जिले में सार्वजनिक स्थानों पर थूकना प्रतिबंधित है।
- ओडिशा में लॉकडाउन के दूसरे चरण में कृषि कार्यों ओर ई-कॉमर्स कंपनियों को सेवाएं देने की छूट रहेगी। मनरेगा योजना के तहत कामकाज चलता रहेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत गांवों में बनाए जा रहे टॉयलेट और घरों का निर्माण भी जारी रहेगा। राज्य के एडीशनल चीफ सेक्रेटरी प्रदीप जेना ने सोमवार को यह जानकारी दी।
- दिल्ली के मैक्स हॉस्पिटल में एक डॉक्टर, एक नर्स और स्टाफ का एक अन्य कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा- अनुमान है कि डॉक्टर अस्पताल से बाहर संक्रमित हुए हैं।
- ऋषिकेश में 10 विदेशी गंगा के किनारे टहलते मिले। पुलिस ने सजा के तौर पर उनसे 500 बार लिखवाया- मैंने लॉकडाउन का पालन नहीं किया, मुझे इसका खेद है। यह मामला शनिवार का है।
पांच दिन जब संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए
| दिन | मामले |
| 10 अप्रैल | 871 |
| 11 अप्रैल | 854 |
| 9 अप्रैल | 813 |
| 12 अप्रैल | 759 |
| 05 अप्रैल | 605 |
26 राज्यों और 7 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला संक्रमण
कोरोनावायरस अब तक देश के 25 राज्यों में पैर पसार चुका है। वहीं, देश के सात केंद्र शासित प्रदेश (यूटी) में भी यह संक्रमण पहुंच चुका है। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार, दादरा एवं नगर हवेली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और पुडुचेरी शामिल हैं।
| राज्य | कितने संक्रमित | कितनी मौत | कितनी ठीक हुए |
| महाराष्ट्र | 2064 | 150 | 217 |
| तमिलनाडु | 1075 | 11 | 50 |
| दिल्ली | 1154 | 24 | 28 |
| तेलंगाना | 531 | 16 | 103 |
| राजस्थान | 815 | 11 | 121 |
| मध्यप्रदेश | 584 | 44 | 41 |
| उत्तरप्रदेश | 515 | 6 | 45 |
| आंध्रप्रदेश | 432 | 7 | 12 |
| केरल | 375 | 3 | 179 |
| गुजरात | 538 | 26 | 47 |
| कर्नाटक | 232 | 6 | 54 |
| जम्मू-कश्मीर | 245 | 4 | 6 |
| हरियाणा | 195 | 4 | 44 |
| पंजाब | 171 | 12 | 23 |
| पश्चिम बंगाल | 152 | 7 | 19 |
| बिहार | 64 | 1 | 26 |
| ओडिशा | 54 | 1 | 12 |
| उत्तराखंड | 35 | 0 | 5 |
| असम | 30 | 1 | 0 |
| हिमाचल प्रदेश | 32 | 2 | 9 |
| चंडीगढ़ | 21 | 2 | 7 |
| छत्तीसगढ़ | 31 | 0 | 10 |
| लद्दाख | 15 | 0 | 11 |
| झारखंड | 19 | 2 | 0 |
| अंडमान-निकोबार | 11 | 0 | 10 |
| गोवा | 7 | 0 | 5 |
| पुडुचेरी | 7 | 0 | 1 |
| मणिपुर | 2 | 0 | 1 |
| अरुणाचल प्रदेश | 1 | 0 | 0 |
| दादरा एवं नगर हवेली | 1 | 0 | 0 |
| मिजोरम | 1 | 0 | 0 |
| त्रिपुरा | 2 | 0 | 0 |
| नगालैंड | 1 | 0 | 0 |
ये आंकड़े covid19india.org वेबसाइट के अनुसार हैं। वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, सोमवार सुबह 8 बजे तक देश में 9 हजार 152 लोग संक्रमित हैं। इनमें से 7 हजार 987 का इलाज चल रहा है। 856 ठीक हुए हैं और 308 की मौत हो चुकी है।

