मुंबई। 3 फरवरी 2020 सोमवार को घाटकोपर समाज द्वारा शासन श्री साध्वी श्री चन्दनबालाजी के रास्ते की सेवा पूर्ण रूप से सफल हुई। कल हरंगुल से लगभग 10.50 km का विहार रैली के रूप में साध्वी श्री तेरापंथ सभा भवन लातूर पधारे। घाटकोपर श्रावक समाज से 19 श्रावक श्राविकाएँ रास्ते की सेवा सम्पनता पर सेवा व दर्शन का लाभ लिया।
घाटकोपर श्रावक समाज की सेवा को देखकर साध्वी श्री जी ने संपूर्ण घाटकोपर समाज, तेयुप व तेममं घाटकोपर को इस उलेखनीय सेवा के लिए साधुवाद दिया। साध्वी श्री वर्धमान श्री जी ने गीतिका व साध्वी श्री राज श्री जी व साध्वी श्री प्रणव यशा जी ने अपने उद्बोदन में घाटकोपर की इस सेवा को वे कभी नही भूल पाएंगे, यह यात्रा स्मृति में हमेशा अंकित रहेगी यह भाव व्यक्त किये।साथ ही फरमाया की मुनि श्री जी रणजीत कुमार जी जिनका 2020 का चातुर्मास घाटकोपर फरमाया है उन मुनि श्री जी के अतिशीघ्र दर्शन कर व इसी प्रकार मुनि श्री जी की हुबली से घाटकोपर तक कि रास्ते की सेवा का लाभ लेवे व आगामी चातुर्मास को सफल बनावे।
सेवा में घाटकोपर के वरिष्ठ श्रावक चांदमल सोलंकी, पुष्पा देवी सोनी, बादाम बाइ, सुशीला सोनी,लक्ष्मी सोनी,रेखा सोनी, भावना चपलोत, चंचल बड़ाला, केसर देवी बाफना, रंजना बाफना, मंजू कुमठ, लाड़जी कोठारी, राकेश सूर्या, संजय सोनी, नरेश बाफना, दिवेश शिशोदिया, प्रशांत तातेड़, श्रवण चोरडिया, राकेश बड़ाला उपस्थित थे।
घाटकोपर समाज ने की शासन श्री साध्वी श्री चन्दनबालाजी के रास्ते की सेवा

