मुंबई। तेरापंथ महिला मंडल चेंबूर द्वारा आध्यात्मिक स्पोर्ट्स रखा गया। जिसमें सभी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इसमें सभी स्पोर्ट्स आध्यात्मिक रखे गए।
आध्यात्मिक स्पोर्ट्स में 5 ग्रुप बहनो के बनाए व 1 ग्रूप कन्यामंडल का रखा। सभी ग्रूप के एक एक गेम रखा गया। गेम्स के बीच में कांता जी हिरण ने धार्मिक प्रश्न उत्तर नैना कोठारी ने पज़्ज़ल, पूछे लकी ड्रा भी रखे गए।
प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वालों को मेडल व गिफ़्ट दिए गए। कार्यक्रम में श्रीमति कल्पना जी परमार मुंबई कार्यकारिणी सदस्य, श्रीमती अंजु जी कोठारी, विशेष सहयोगी श्रीमति कंचन जी सोनी, अणुव्रत समिति उपाध्यक्ष की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में वनिता बाफ़ना,लीना सिंघवी,वनिता चण्डालिया कन्यामंडल प्रभारी तारा आँछा, रेखा गोखरू, वर्षा सोनी, लता डूंगरवाल ,चेतना सिंयाल तथा कन्या मंडल का बहुत सहयोग रहा।
कार्यक्रम के अंत में प्रेरणा गीत पर सभी बहनो ने मार्चिंग के साथ स्पोर्ट्स डे को पूर्ण किया गया।65 बहनो व कन्यामंडल की सहभागिता रही।
महिला मंडल चेम्बूर ने किया आध्यात्मिक स्पोर्ट्स का आयोजन

