सिलीगुड़ी। अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी ने 2/2/2020 को पतिराम ज्योत स्थित मातृछाया में अणुव्रत महासिमिति के प्रकल्प अहिंसा प्रशिक्षण केंद्र का अणुव्रत समिति सिलीगुड़ी द्वारा विधिवत रूप से सिलाई मशीन द्वारा आत्मनिर्भर बनाने कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया। जो कुछ महीने पहले अणुव्रत महासमिति के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमान अशोक जी संचेती द्वारा उद्घाटन किया गया था।
रिबन खोलकर कार्यक्रम का प्रारंभ अणुव्रत समिति के अध्यक्ष श्री तोलारामजी सेठिया, अणुव्रत महासिमिति के संगठन मंत्री श्री राकेश जी मालू,कार्यसमिति सदस्य श्री अजय जी नवलखा,सभा के उपाध्यक्ष श्री मदन संचेती, तेयुप के अध्यक्ष श्री दीपक बोथरा, ATDC के चेयरमैन ऐंवम अणुव्रत समिती के निवर्तमान अध्यक्ष श्री बछराज जी बोथरा, अणुव्रत समिति के उपाध्यक्ष श्रीमती शशीकला जी बैद,मंत्री श्रीमती पुष्पा जी चंडालिया एवं सयोजिका श्रीमती पुष्पा जी पारख श्रीमती मधु भंसाली द्वारा किया गया।
काफी पदाधिकारी गण, सदस्य उपस्थित थे,सभी संस्थायों के पदाधिकारीगण अपना भाव व्यक्त किये एवं इस कार्यशाला में अपना सहयोग का हाथ बढाये। यह जानकारी शशीकला बैद ने दी।
सिलीगुड़ी अणुव्रत समिति ने चलाया आत्मनिर्भर बनाने का कार्यक्रम

