कप्तानगंज, बस्ती। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को शुक्रवार 30 अक्टूबर को सुबह करीब 11:20 बजे गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, थाना कप्तानगंज में दहेज हत्या के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 286/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में नामजद ग्राम गौरा निवासी नवीजान पुत्र स्वर्गीय याकूब (52), मो. रफीक पुत्र नवीजान (28) तथा सैदुन्निशा पत्नी नवीजान (50) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष कप्तानगंज आलोक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक रवीन्द्र यादव, मुख्य आरक्षी गणेश सिंह, आरक्षी पंकज सिंह तथा महिला आरक्षी मनोरमा सरोज शामिल रहीं।
