सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: रोहित शर्मा की रिकॉर्ड डबल सेंचुरी से बने कई धांसू रिकॉर्ड
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

रोहित शर्मा की रिकॉर्ड डबल सेंचुरी से बने कई धांसू रिकॉर्ड

Last updated: October 20, 2019 4:08 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

रांची:भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच रांची के जेएससीए स्टेडियम में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज आखिरी मैच खेला जा रहा है। भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को संकट से उबारते हुए अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। उनकी इस पारी की बदौलत भारत मैच में मजबूत स्थिति में है। भारत एक समय तीन विकेट जल्दी गंवाकर संकट की स्थिति में था।
रोहित आज पहले दिन 117 रनों की नाबाद पारी खेलने के बाद फिर से मैदान पर उतरे और उसी लय में नजर आए। देखते ही देखते रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक जड़ दिया। अपनी इस धांसू पारी के दौरान उन्होंने टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे के साथ चौथे विकेट के लिए 250 से ज्यादा रन की साझेदारी की। अपनी इस पारी में उन्होंने 28 चौके और 6 गगनचुंबी छक्के जड़े।
आइए रोहित शर्मा की इस पारी के दौरान क्या-क्या रिकॉर्ड बने-
-रोहित शर्मा एक सीरीज में ओपनर के रूप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो बार 150 से ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। एक खिलाड़ी के रूप में वे ऐसा करने वाले आठवें प्लेयर हैं। आखिरी बार उनसे पहले यह कारनामा ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क ने 2012/2013 में किया था।
-रोहित शर्मा टेस्ट और वनडे इंटरनेशनल दोनों में 200+ का स्कोर करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग और क्रिस गेल यह कारनामा कर चुके हैं।
– दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा का यह तीसरा शतक है। इसी के साथ हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा एक टेस्ट सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले दूसरे भारतीय ओपनर बन गए।
-रोहित शर्मा से पहले सुनील गावस्कर 3 अलग-अलग सीरीज में 3 या उससे ज्यादा शतक ठोकने का कारनामा कर चुके हैं। रोहित शर्मा ने अपने करियर में 2000 टेस्ट रन पूरे कर लिए। इस सीरीज से पहले रोहित के नाम सिर्फ तीन शतक थे। लेकिन उनके नाम 30 टेस्ट मैचों में छह शतक हो गए हैं। भारतीय धरती पर रोहित के नाम टेस्ट मैचों में 6 शतक हो गए हैं।
-रोहित शर्मा जनवरी 2013 के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 150+ रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने 12 बार यह स्कोर बनाया है। उनके आगे विराट कोहली हैं। उन्होंने 13 बार यह कारनामा किया है।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article भारत पहली पारी में 488 रन आगे; द. अफ्रीका के दो विकेट गिरे
Next Article कमलेश तिवारी की हत्या के बाद जहां रूके थे हत्यारे वहां से पुलिस को मिले कुछ खास क्लू

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?