सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: भारत पहली पारी में 488 रन आगे; द. अफ्रीका के दो विकेट गिरे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
sports

भारत पहली पारी में 488 रन आगे; द. अफ्रीका के दो विकेट गिरे

Last updated: October 20, 2019 4:03 pm
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

रांची:भारत और दक्षिण अफ्रीका की बीच तीन टेस्ट की सीरीज का आखिरी मैच रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टेस्ट के दूसरे दिन रविवार को 9 विकेट पर 497 रन बनाने के बाद पहली पारी घोषित की। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के लिए दूसरी पारी में जुबैर हम्जा और फाफ डुप्लेसिस बल्लेबाजी कर रहे हैं। बारिश के कारण चायकाल के बाद खेल रोक दिया गया। भारतीय टीम खेल रुकने तक पहली पारी में 488 रन आगे है।

मोहम्मद शमी ने अफ्रीकी टीम को पहला झटका देते हुए डीन एल्गर को आउट किया। एल्गर खाता खोले बगैर साहा को कैथ थमा बैठे। क्विंटन डीकॉक 4 रन बनाकर आउट हुए। उमेश यादव की गेंद पर साहा ने उनका कैच लिया। इससे पहले भारत के लिए रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 212 रन बनाए। अजिंक्य रहाणे ने 115 और रविंद्र जडेजा ने 51 रन की पारी खेली। रोहित ने टेस्ट करियर का पहला दोहरा शतक लगाया।

रहाणे-रोहित ने 267 रन की साझेदारी की

रहाणे करियर का 11वां शतक लगाया आउट हुए। उन्होंने रोहित के साथ चौथे विकेट के लिए 267 रन की साझेदारी की। रहाणे ने घरेलू मैदान पर तीन साल बाद शतक लगाया। उन्होंने पिछला शतक इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ अक्टूबर 2016 में लगाया था। उमेश यादव ने 31 और ऋद्धिमान साहा 24 रन का योगदान दिया। दक्षिण अफ्रीका के लिए जॉर्ज लिंडे ने 4 और कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए।

रोहित द. अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय
रोहित दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक सीरीज में सबसे ज्यादा 500+ रन बनाने वाले पहले भारतीय बन गए। उनसे पहले पूर्व कप्तान मो. अजहरुद्दीन ने 1996-97 में घरेलू सीरीज में ही 388 रन बनाए थे। रोहित किसी भी एक टेस्ट सीरीज में 500+ रन बनाने वाले पांचवें भारतीय बने। इससे पहले वीनू मांकड़, बुधी कुंदरन, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग ऐसा कर चुके।

पहली बार एक सीरीज में तीन भारतीयों ने दोहरे शतक लगाए
भारत के लिए किसी एक टेस्ट सीरीज में पहली बार तीन खिलाड़ियों ने दोहरे शतक लगाए गए हैं। इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट में मयंक अग्रवाल ने 215, दूसरे टेस्ट में विराट कोहली ने 254 और तीसरे टेस्ट की पहली पारी में रोहित ने 212 रन की पारी खेली। इससे पहले 1955-56 में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के वीनू मांकड़ ने 2 और पॉली उमरीगर ने एक दोहरा शतक लगाया था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article जैश आतंकियों के निशाने पर आठ इलाकों की 400 से ज्यादा इमारतें-बाजार, हाई अलर्ट
Next Article रोहित शर्मा की रिकॉर्ड डबल सेंचुरी से बने कई धांसू रिकॉर्ड

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

‘हनुमान अंश’ लिखने के लिए विशाल चतुर्वेदी ने छोड़ी डिजिटल दुनिया, 45 दिन में लिखा पहला सीन
entertainment
September 11, 2026
जीवन का आध्यात्मिक आभूषण है सामायिक : युगप्रधान आचार्यश्री महाश्रमण
social
September 11, 2026
चेम्बूर में सामायिक दिवस पर विशेष कार्यक्रम
social
September 11, 2026
चंचलता से स्थिरता में आना सामायिक है साध्वी विद्यावती जी
social
September 11, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?