नई दिल्ली:पाकिस्तान में एक सिख लड़की अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कर इस्लाम कबूल कराने और उसे एक मुस्लिम युवक के साथ शादी कराने का मामले सामने आने के बाद इस घटना की कड़ी आलोचना की जा रही है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा- यह एक शर्मनाक घटना है। इस घटना को उठाया जाएगा और कार्रवा की जाएगी।
हरसिमरत ने कहा- ऐसी घटनाओं का हो अंत
हरसिमरत कौर ने आगे कहा कि इमरान खान के जो दोस्त अन्य पार्टियों में हैं उन्हें पाकिस्तान के प्रधानमंत्री से यह कहना चाहिए कि ऐसी घटनाओं का अंत होना चाहिए।
पाकिस्तान में दिए गए जांच के आदेश
उधर, लाहौर के ननकाना साहिब इलाके में जबरन सिख लड़की के जबरन धर्म और शादी के मामले में पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री सरदार उस्मबाद बुजदार ने जांच के आदेश दिए हैं।
पाकिस्तान पर भड़कीं केन्द्रीय मंत्री हरसिमरत कौर

