सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: विश्व की सबसे सेफ सिटी में भारत के 2 बड़े शहर, बांग्लादेश से भी पिछड़ा पाकिस्तान
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
Mumbai / Maharshtranationalworld

विश्व की सबसे सेफ सिटी में भारत के 2 बड़े शहर, बांग्लादेश से भी पिछड़ा पाकिस्तान

Last updated: August 30, 2019 10:44 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
SHARE

मुंबई: दुनिया के सुरक्षित शहरों के सूचकांक में मुंबई को 45वें सुरक्षित शहर का दर्जा मिला है, जबकि देश की राजधानी दिल्ली 52वें स्थान पर है। इस सूचकांक में पांच महाद्वीपों के 60 शहर शामिल हैं।इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने बृहस्पतिवार को बताया कि दुनिया के 10 सबसे सुरक्षित शहरों में छह शहर एशिया-प्रशांत क्षेत्र (एपैक) के हैं, जिनमें टोक्यो शीर्ष पर है। वर्ष 2019 के सुरक्षित शहरों के सूचकांक (एससीआइ) में टोक्यो के साथ ही एपैक शहरों का प्रभुत्व है।

इकोनॉमिक्स इंटेलिजेंट यूनिट (Economist Intelligence Unit) की ताजा रिपोर्ट में विश्व के सबसे सुरक्षित शहरों में भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई को 45वां तो देश की राजधानी दिल्ली को 52वां स्थान दिया गया है। सुरक्षित शहरों की सूची में इन दोनों शहरों के अलावा भारत के किसी और शहर को जगह नहीं दी गई है। वहीं, रैंकिंग में पाकिस्तान के कराची शहर को 57 वां स्थान हासिल हुआ है तो बांग्लादेश की राजधानी ढाका 56वें नंबर पर है। सर्वाधिक 10 सुरक्षित शहरों में सियोल भी शामिल है। कोपेनहेगन के साथ सियोल आठवें स्थान पर है।

यह रैंकिंग अर्थशास्त्री खुफिया इकाई (Economist Intelligence Unit) की सेफ सिटीज इंडेक्स (Safe Cities Index) द्वारा जारी सूची में दी गई है। बृहस्पतिवार को जारी इस सूची के मुताबिक, विश्व के 10 शहरों में 6 एशिया-पैसिफिक के हैं, जिनमें जापान की राजधानी टोक्यो को सबसे सुरक्षित शहर का दर्जा हासिल है। वहीं ओसाका को तीसरा, एम्सटर्डम को चौथा, सिडनी को पांचवां और टोरंटो को छठा स्थान मिला है,जबकि ब्रिटेन की राजधानी लंदन को 14वां दर्ज हासिल हुआ है। अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन को 7वां स्थान मिला है।

वहीं, इस सूची में कुआलालंपुर को 35वां, इस्तांबुल को 36वां और रूस की राजधानी मॉस्को को 37वां स्थान मिला है। वहीं, भारत के पड़ोसी देश बांग्लादेश की राजधानी ढाका को 56वां और पाकिस्तान के शहर कराची को 57वां स्थान प्राप्त हुआ है।

भारत के कई शहरों के लिए झटका

जहां सुरक्षित शहरों में भारत के सिर्फ मुंबई और दिल्ली को स्थान मिला है, तो इसे झटके के तौर पर भी देखा जा रहा है, क्योंकि देश के कई शहरों की जीवनशैली और सुख-सुविधाओं में पिछले कुछ सालों में इजाफा देखने को मिला है। खासतौर से सुरक्षित शहरों की इस सूची में चंडीगढ़, बेंगलुरु जैसे शहरों को कोई स्थान नहीं मिलना एक झटका माना जा रहा है। दरअसल, सेफ सिटीज इंडेक्स में मुंबई और दिल्ली के अलावा और किसी शहर को स्थान ही नहीं दिया गया है।

इन पैमानों पर हुआ शहरों को चयन

सेफ सिटीज इंडेक्स के मुताबिक, सुरक्षित शहरों की सूची जारी करते समय स्वास्थ्य, बुनियादी सुविधाएं-ढांचा, सुरक्षा समेत कुल 57 पैमानों पर शहरों को परखा गया, फिर इन्हें रैंकिंग दी गई। फिर इस आधार पर विश्व के 60 शहरों को इस सूची में शुमार किया गया।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article पर्युषण महापर्व के चौथे दिन नेमानीवाड़ी में हुआ कल्पसूत्रजी का वांचन
Next Article एयर स्पेस बंद करने की पाक की धमकी पर उड्डयन मंत्री पुरी ने कहा- इस चुनौती से निपटने का इंतजाम करेंगे

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 2, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला
social
September 2, 2026
हम और हमारा धर्म संघ’ विषय पर विशेष कार्यशाला संपन्न
social
September 2, 2026
नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?