सुरभि सलोनीसुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Reading: एयर स्पेस बंद करने की पाक की धमकी पर उड्डयन मंत्री पुरी ने कहा- इस चुनौती से निपटने का इंतजाम करेंगे
Share
Font ResizerAa
सुरभि सलोनीसुरभि सलोनी
Font ResizerAa
  • National
  • State
  • Social
  • Entertainment
  • Mumbai / Maharashtra
  • Video
  • E-Magazine
Search
  • Business
  • entertainment
Have an existing account? Sign In
Follow US
  • Advertise
© 2022 Surabhi Sloni All Rights Reserved.
national

एयर स्पेस बंद करने की पाक की धमकी पर उड्डयन मंत्री पुरी ने कहा- इस चुनौती से निपटने का इंतजाम करेंगे

Last updated: August 30, 2019 9:34 am
Surabhi Saloni
Share
3 Min Read
File Photo
SHARE

नई दिल्ली: पाकिस्तान ने एक बार फिर भारत के लिए अपना एयर स्पेस पूरी तरह बंद करने की बात कही है। पाकिस्तान के इस बयान के बाद गुरुवार को भारत के उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि इस चुनौती से निपटने का इंतजाम किया जाएगा। पुरी ने कहा कि हमने हाल में ही इस तरह का अनुभव किया था और इस तरह की चुनौती से निपटने के लिए हम वैकल्पिक व्यवस्था स्थापित करेंगे।

दरअसल हाल ही में पाक के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मो. फैसल ने कहा था कि हम भारत के लिए एयर स्पेस पूरी तरह बंद कर देंगे। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा था कि अभी इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म किए जाने के बाद पाक ने 28 से 31 अगस्त तक कराची एयर स्पेस में 3 एविएशन रूट्स को बंद कर दिया। अब तक इस प्रतिबंध का असर भारतीय फ्लाइट्स पर नहीं पड़ा है, लेकिन पाकिस्तान सरकार एयर रूट्स को पूरी तरह से बंद करने पर विचार कर रही है।

इस मुद्दे पर हम लगातार बातचीत कर रहे हैं- पुरी
पुरी ने कहा- हर देश अपने हिसाब से कदम उठाता है और उपाय करता है। हम भी ऐसी स्थिति से निपटने के लिए उपाय करेंगे और जरूरी कदम उठाएंगे। मैं समझता हूं कि जिस तरह का बयान दिया गया है, उसे वहां पर कई लोग दे रहे हैं। मैं आपको केवल यही बता सकता हूं कि सचिव और मैं लगातार इस विषय पर बात कर रहे हैं। हम इस मामले में किसी तरह के डेवलपमेंट की उम्मीद नहीं कर रहे हैं और हो सकता है कि ऐसा न भी हो।

फवाद चौधरी ने कहा था- इमरान एयर स्पेस बंद करने पर विचार कर रहे हैं
इमरान सरकार में मंत्री फवाद चौधरी ने मंगलवार को कहा था कि प्रधानमंत्री खुद भारत के लिए एयर स्पेस बंद करने पर विचार कर रहे हैं। फवाद ने ट्वीट किया- मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में यह सुझाव दिया गया है कि अफगानिस्तान और भारत के बीच व्यापार के लिए पाकिस्तान की जमीन का इस्तेमाल करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। उन्होंने कहा कि इन फैसलों के लिए कानूनी औपचारिकताओं पर विचार किया जा रहा है। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसकी शुरुआत की है और हम इसे पूरा करेंगे।

पाक ने 139 दिन तक एयर स्पेस बंद किया था
26 फरवरी को बालाकोट में भारतीय वायुसेना की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। जिसे 139 दिन बाद 18 जुलाई को फिर खोल दिया गया था। एयरस्पेस बंद होने के दौरान यूरोप और खाड़ी देशों की ओर जाने वाली सभी फ्लाइट गुजरात के ऊपर से अरब सागर पार करते हुए जा रही थीं। इस दौरान एयर इंडिया को 500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ था।

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.

By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Email Copy Link Print
Share
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Previous Article विश्व की सबसे सेफ सिटी में भारत के 2 बड़े शहर, बांग्लादेश से भी पिछड़ा पाकिस्तान
Next Article हैरान-परेशान इमरान के सामने एक और मुसीबत, अब उनके दफ्तर की बिजली कटेगी

आज का AQI

Live Cricket Scores

Latest News

चेंबूर में जैन संस्कार विधि के बढ़ते चरण, तप अनुष्ठान सम्पुर्ति समारोह
social
September 2, 2026
चेम्बूर में बारहव्रत कार्यशाला
social
September 2, 2026
हम और हमारा धर्म संघ’ विषय पर विशेष कार्यशाला संपन्न
social
September 2, 2026
नेत्रदान जागरूकता सेमिनार का सफल आयोजन
social
September 2, 2026

Sign Up for Our Newsletter

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Follow US
© 2026 Surabhi Saloni All Rights Reserved. Disgen by AjayGupta
  • About Us
  • Privacy
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
  • Contact
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?