राजसमंद। श्री मेवाड जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस की राजसमंद जिले के श्रावक श्राविकाओं की महत्वपूर्ण बैठक 21 अगस्त को भिक्षु निलयम, राजसमंद में कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार फत्तावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक का प्रारम्भ नमस्कार महामन्त्र मंत्रोचार द्वारा किया गया। मेवाड़ कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री बलवंत रांका ने कॉन्फ्रेंस की तरफ से और भिक्षु बोधि स्थल के कार्यकारी अध्यक्ष श्री ख्यालीलाल चपलोत ने बोधि स्थल परिवार की ओर से स्वागत किया। महामंत्री श्री भूपेंद्र चोरडिया ने बैठक के मुख्य उद्देश्यों और कॉन्फ्रेंस की विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि तुलसी निकेतन उदयपुर के संबंध में अब तक की गयी कार्यवाही और आगे किये जाने वाले कार्य की जानकारी मेवाड़ समाज को देने के लिए इस जिला स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। मेवाड़ कॉन्फ्रेंस अध्यक्ष राजकुमार जी फत्तावत ने राजसमंद जिले के अलग अलग क्षेत्रो से पधारे लगभग 200 श्रावक श्राविकाओं को संबोधित करते हुए मेवाड़ कॉन्फ्रेंस की उदयपुर स्थित सम्पति तेरापंथ निकेतन (तुलसी निकेतन) की सन 1971 में जमीन आवंटन से लेकर उसके निर्माण आदेश, शिलान्यास, कब्जा पत्र, लीज डीड आदि की तारीख वार जानकारी सभी को दी। उन्होंने बताया कि एक व्यक्तिगत संस्था ने किस तरह द्वारा फर्जी कागज लगाकर कॉन्फ्रेंस की आवंटित जमीन को अपने नाम पर करा लिया।
इस संबंध में सभी आवश्यक दस्तावेज प्रोजेक्टर और पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन सभी के समक्ष रखे। अंत मे राजनगर, कांकरोली, आमेट, केलवा, नाथद्वारा, भीम रेलमगरा, देवगढ़, सरदारगढ़, आदि क्षेत्रों से उपस्तिथ श्रावको की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। बैठक की व्यवस्था में श्री देवेंद्र कच्छारा, श्री लवेश मादरेचा, श्री दीपक बडोला, श्री संदीप हिंगड़, श्री कमलेश कच्छारा, श्री ललित बापना, आदि का विशेष सहयोग रहा। बैठक में डी सी जैन सा, श्री प्रभाकर नेनावटी, श्री शांतिलाल सिंघवी, श्री अम्बालाल चपलोत, श्री दिनेश हिंगड़, श्री उत्तम सुकलेचा, श्री बाबुलाल दुग्गड़, श्री गणपत धर्मावत, श्री महेन्द्र बोहरा, श्री लाभचंद हिंगड़, श्री भँवरलाल चोरडिया, श्री धीरेन्द्र मेहता, श्री प्रदीप सोनी, श्री प्रवीण ओस्तवाल, श्री मोतीलाल पोरवाल श्री अनिल गोखरू, श्री गणपत चौधरी, श्री दीपक सिंघवी, श्री अरुण मेहता, श्री कमलेश परमार, श्री रोहित चौधरी, श्री रामपाल सिंघवी, श्री सुभाष सामोता, डॉ विमल कावड़िया, श्री मुलचंद मेहता, श्री राजेन्द्र कोठारी, श्री प्रकाश मेहता, श्री भीकम कोठारी, श्री राकेश बडोला, श्री मुकेश सोनी, श्री धनेन्द्र मेहता, श्रीमती लता मादरेचा, श्रीमती लाड़ मेहता, आदि अनेक कार्यकर्ताओं की उपस्तिथि रही। बैठक का कुशल संचालन कोषाध्यक्ष श्री देवेंद्र कच्छारा और आभार कॉन्फ्रेंस के संग़ठन मंत्री श्री अचल धर्मावत द्वारा किया गया। इस बैठक की जानकारी मेवाड़ कॉन्फ्रेंस प्रभारी श्री रोहित चौधरी ने दी।
श्री मेवाड जैन श्वेताम्बर तेरापंथी कॉन्फ्रेंस की राजसमंद जिले के श्रावक श्राविकाओं की महत्वपूर्ण बैठक

