मुंबई। श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथ समाज के कई संस्थाओं में कार्यरत एवं दक्षिण मुंबई तेयुप के उपाध्यक्ष नीतेश धाकड़ ने 21 अगस्त को अपना जन्मदिन एकदम सादगीपूर्ण तरीके से एवं जैन विधि से मनाया। इस मौके पर उनके चाहने वालों ने उनसे मिलकर एवं फोन सहित सोशल मीडया पर सुबह से लेकर रात तक बधाईयां देते रहे। नीतेश धाकड़ समाज के साथ ही कई अखबार, पत्रिका एवं न्यूज पोर्टल्स से भी जुड़े हुए हैं जिनमें सुरभि सलोनी, प्रवासी संदेश आदि प्रमुख हैं।
श्री धाकड़ के जन्मदिन पर मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी नितेश धाकड़ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देने उनके ऑफिस में पधारे। जिनमें मुंबई होलसेल गोल्ड ज्वेलर्स के अध्यक्ष प्रकाश कागरेचा, कार्याध्यक्ष महेश बाफना, मंत्री अनिल पामेचा, कार्यकरणी सदस्य मिठालाल धाकड़, श्रेयांश कोठारी, सुरेश मेहता, विनोद बाफना, अनिल मेहता, अखिल मेहता, सुनील संचेती, निखिल धाकड, अशोक बाफना, सिरियारी संस्थान के कोषाध्यक्ष गौतम कोठारी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
नीतेश धाकड़ ने जैन विधि से मनाया अपना जन्मदिन

