ठाणे। आचार्य श्री महाप्रज्ञजी द्वारा प्रतिपादित जीवन विज्ञान, शिक्षा के क्षेत्र में एक क्रान्तिकारी विचार है जो वर्तमान शिक्षा की कमियों को पूरा कर बाल पीढ़ी में ही नहीं, शिक्षकों और अभिभावकों में भी सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम है। आचार्य श्री महाश्रमणजी की अनुज्ञा से ठाणे में विराजित साध्वी श्री आणिमाश्रीजी एवं साध्वी श्री मंगलप्रज्ञाजी ने इस कोर्स को स्कूलों में लागू करने के लिए विशेष प्रेरणा दी और जीवन विज्ञान अकादमी महाराष्ट्र के संयोजक अभिषेक बापना तथा ठाणे के संयोजक मनोहर कच्छारा के प्रयासों से ठाणे की महापौर श्रीमती मीनाक्षी शिंदे ने सभी मुनिसिपल स्कूलों में प्रार्थना सभा में जीवन विज्ञान कोर्स को लागू करने की सहमति दे दी है। इसके लिए अभिषेक बापना, रमेश सोनी, उपासिका प्रतिभा चोपड़ा एवं ममता श्रीश्रीमाल महपौर से मिलने गए। मीनाक्षी जी ने शिक्षा अधिकारी को बुला कर शिक्षा के क्षेत्र में इसकी आवश्यकता को आंकते हुए सभी स्कूलों में लागू करवाने के निर्देश दिए। इसे लेकर समाज में हर्ष व्याप्त है।

